Upcoming Bollywood Films: 2021 का इंतज़ार कर रही हैं 'बच्चन पांडेय' से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी जबरदस्त फ़िल्में, देखिए लिस्ट
Upcoming Bollywood Films साल 2020 फ़िल्मों के लिए इतना सही नहीं रहा है। इस साल कई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट टालनी पड़ी। लेकिन साल 2021 में बच्चन पांडेय और लाल सिंह चड्ढा समेत कई जबरदस्ती फ़िल्में दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं...
नई दिल्ली, जेएनएन। Upcoming Bollywood Films: दुनिया भर के देश इस वक्त कोरोना वायरस की मार झेल रहे हैं। वायरस से प्रभावितों के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। भारत में कोरोना वायरस का असर फ़िल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला है। कई बड़ी फ़िल्में थिएटर्स के बंद होने के बाद रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन 2021 को लेकर इंडस्ट्री काफी उम्मीदों से भरी हुई नज़र आ रही है। साल 2021 के सभी बड़े त्यौहारों पर फ़िल्मों ने शॉल्ट तय कर लिया है। आइए जानते हैं...
1. बच्चन पांडेय (रिपब्लिक डे)- साल 2021 की शुरुआत आमिर ख़ान की फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा से होने वाली थी, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी अक्षय कुमार की फ़िल्म बच्चन पांडेय की कंधों पर आ गई है। इसे पहले साल 2020 के क्रिसमस पर रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब इसके लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है। इससे पहले साल के आखिर में अक्षय कुमार की फ़िल्म सूर्यवंशी भी रिलीज़ हो सकती है।
2. शकुन बत्रा की अनटाइल्ड फ़िल्म (वैलेंटाइन डे)- शकुन बत्रा अपनी एक फ़िल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि, अभी तक इसका नाम तय नहीं पाया है। इसकी शूटिंग गोवा में चल रही है। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडेय और निशांत चतुर्वेदी लीड रोल में है। इस फ़िल्म को 12 फरवरी को रिलीज़ किया जाना है।
3. सत्यमेव जयते 2 (ईद)- सत्यमेव जयते को लेकर हाल ही में घोषणा की गई है। इस फ़िल्म के सीक्वल को साल 2021 में ईद के समय में रिलीज़ किया जाना है। मिलाफ ज़ावेरी की फ़िल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। फ़िल्म का पोस्टर भी हाल ही में जारी किया गया है। हो सकता है ईद के मौके पर सलमान ख़ान की भी कोई फ़िल्म रिलीज़ हो।
4. मैदान (स्वत्रंता दिवस)- अगस्त के महीने में अजय देवगन की बड़ी फ़िल्म मैदान दस्तक दे सकती है। भारतीय फुटबाल कोच के जीवन के इर्द-गिर्द बनी इस फ़िल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में दिखेंगे। हालांकि, यह फ़िल्म ठीक 15 अगस्त को रिलीज़ नहीं होगी। इसे 31 अगस्त को रिलीज़ करने की योजना है।
5. लाल सिंह चड्ढा (क्रिसमस)- आमिर ख़ान और करीना कपूर ख़ान की फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा का इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा है। इस साल 2020 के क्रिसमस पर ही रिलीज़ किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसी शूटिंग ठीक तरीके से नहीं हो पाई। अब इस फ़िल्म को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज़ किया जाएगा। आमिर इस वक्त इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं।