Udta Teer Trailer: हिंदुस्तानी देशभक्त बना पाकिस्तानी जासूस, Ayushmann Khurrana की स्पाई कॉमेडी का ट्रेलर आउट
अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
-1790164027363_m.webp)
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
सामने आया उड़ता तीर फिल्म का ट्रेलर
आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी थ्रिलर
इस दिन रिलीज होगी उड़ता तीर मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) की चर्चा लंबे समय से चल रही है। इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर कुछ दिन पहले सामने आया था और अब मेकर्स की तरफ से स्पाई कॉमेडी थ्रिलर उड़ता तीर का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
जिसमें आयुष्मान खुराना पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली उड़ता तीर का ट्रेलर कैसा है, आइए इस लेख में जानते हैं-
सामने आया उड़ता तीर का लेटेस्ट ट्रेलर
इस साल आई फिल्म पत्नी और वो दो की असफलता के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को फिल्म उड़ता तीर से काफी उम्मीदें हैं। जिस तरह का उड़ता तीर का ट्रेलर है, उसको देखकर ऐसा लगता है कि शायद अब आयुष्मान का कमबैक संभव है। दरअसल बुधवार को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर उड़ता तीर फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- आयुष्मान और शरवरी की Ye Prem Mol Liya का टाइटल ट्रैक रिलीज, श्रेया ने दी जादूई आवाज; दिखी 'छठी मैया' की झलक

फिल्म के इस ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना आपको पाकिस्तानी जासूस बिलाल के किरदार में नजर आएंगे, जो पाकिस्तान से भारत में खुफिया मिशन पर भेजा जाता है। लेकिन एक दुर्घटना की वजह से बिलाल यादाश्त चली जाती है और वह खुद को भारतीय समझने लगते हैं।
Presenting tod-fod comedy...like never before! Get in, because this mission is a rollercoaster ride🎢#UdtaTeer - TRAILER OUT NOW 🏹
— Dharma Productions (@DharmaMovies) September 23, 2026
🔗 - https://t.co/T4pdHG8HUv
In cinemas 9th October 🎬
इसके बाद मूवी की कहानी में बड़ा मजेदार ट्विस्ट आता है, जो उड़ता तीर के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर रहा है। पाकिस्तानी जासूस के हिंदुस्तानी देशभक्त बनने का मसला इस ट्रेलर को और अधिक खास बना रहा है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो उड़ता तीर का ये लेटेस्ट ट्रेलर बेहद शानदार है और इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज के बेताब नजर आ रहे हैं। बात की जाए उड़ता तीर की कास्ट के बारे में तो इसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बॉस और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव अहम किरदार में मौजूद हैं।
कब रिलीज होगी उड़ता तीर
पहले आयुष्मान खुराना स्टारर उड़ता तीर फिल्म को 23 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन ट्रेलर लॉन्च के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का भी एलान किया है, जिसके आधार पर अब उड़ता तीर को 9 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।
