Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति Akshay Kumar का फोन चेक करती हैं Twinkle Khanna? 'मिस्टर खिलाड़ी' ने खोल दिया घर का राज

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 05:38 PM (IST)

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपनी प्यारी केमिस्ट्री के लिए चर्चा में रहते हैं। चाहे अक्षय हों या फिर ट्विंकल दोनों ही एक-दूसरे को खुलेआम टीज करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में खेल खेल में एक्टर ने रिवील किया है कि उनकी पत्नी उनका फोन चेक करती हैं या नहीं। जानिए इस बारे में।

    Hero Image
    अक्षय कुमार का फोन चेक करती हैं ट्विंकल खन्ना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  अक्षय कुमार की आगामी फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) 10 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या कभी उनकी पत्नी ने उनका फोन चेक किया है, तब एक्टर ने अंदर की बात बताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, खेल खेल में के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सभी दोस्त एक साथ पार्टी करने के लिए इकट्ठा होते हैं और लड़कियां उनसे एक फन गेम खेलने के लिए कहती हैं। सभी लड़कों को अपना-अपना फोन अनलॉक करना होता है, ताकि वे चेक कर सकें कि उनके फोन में क्या है।

    क्या अक्षय का फोन चेक करती हैं ट्विंकल?

    हाल ही में, खेल खेल में ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ, जहां अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या ट्विंकल खन्ना ने भी कभी उनका फोन चेक किया है तब एक्टर ने कहा कि उनके घर में किसी को भी पासवर्ड नहीं पता है। अक्षय ने कहा, "मेरे परिवार में सेल फोन का पासवर्ड किसी को नहीं पता है। तो वो खुलेगा ही नहीं।"

    यह भी पढ़ें- 'अपने दम पर कमाता हूं', Akshay Kumar ने फ्लॉप फिल्मों के लिए हो रही ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

    Akshay Kumar Twinkle Khanna

    Photo Credit- Akshay Kumar Instagram

    मालूम हो कि अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना के साथ शादी की थी। कपल को एक बेटे और एक बेटी है। बेटे आरव को पिता की तरह मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल है। वहीं, बेटी नितारा पढ़ाई में व्यस्त हैं। ट्विंकल फिल्मों को गुडबाय कहकर लेखनी कर रही हैं।

    अक्षय कुमार की आगामी फिल्में

    अक्षय कुमार को आखिरी बार सरफिरा में देखा गया था। अब वह अभिनेता फरदीन खान, वाणी कपूर, आदित्य सील, एमी विर्क, तापसी पन्नू और प्रज्ञा जायसवाल जैसे कलाकारों से सजी खेल खेल में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    इसके अलावा अक्षय कुमार सिंघम अगैन, स्काई फोर्स, जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की 'खेल खेल में' का ट्रेलर रिलीज, इस फन गेम में बहुत लोगों के सीक्रेट्स होंगे रिवील