Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बार पहले भी बन चुकी है Khel Khel Mein, फर्स्ट वाली का रीमेक थी अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी'?

    अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। यह कॉमेडी फिल्म है। हालांकि यह टाइटल पहले भी इस्तेमाल हो चुका है और अक्षय के करियर के साथ इसका दिलचस्प संयोग जुड़ा है। खेल खेल में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में वाणी कपूर तापसी पन्नू और फरदीन खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    By Manoj Vashisth Edited By: Manoj Vashisth Updated: Fri, 02 Aug 2024 07:22 PM (IST)
    Hero Image
    अक्षय कुमार की खिलाड़ी 1992 में रिलीज हुई थी। फोटो- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ अर्से से भले ही अक्षय कुमार का करियर डांवाडोल चल रहा हो, मगर बॉक्स ऑफिस के खेल के वो तगड़े खिलाड़ी रहे हैं। बैक टू बैक फ्लॉप देने वाले अक्षय ने सिलसिलेवार ढंग से हिट फिल्में भी खूब दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय के फैंस जानते होंगे कि जिस फिल्म ने उन्हें खिलाड़ी का तमगा दिलवाया था, उसका शीर्षक भी खिलाड़ी ही था। मगर, यह बात कम लोग जानते होंगे कि 32 साल पहले आई इस फिल्म का उनकी आने वाली मूवी खेल खेल में से क्या कनेक्शन है! चलिए, डिकोड करते हैं ये मजेदार कनेक्शन।

    अक्षय कुमार की खेल खेल में

    इस स्टोरी की शुरुआत खेल खेल में शीर्षक से होती है। अक्षय की ये फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज हो रही है। यह कॉमेडी फिल्म है। मुदस्सर अजीज ने निर्देशन किया है।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'खेल खेल में' का ट्रेलर रिलीज, इस फन गेम में बहुत लोगों के सीक्रेट्स होंगे रिवील

    अक्षय के साथ वाणी कपूर, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल, तापसी पन्नू और एमी विर्क लीड रोल्स में हैं। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि खेल खेल में कुछ दोस्तों के सीक्रेट्स उजागर हो जाते हैं और उनसे ट्विस्ट्स आते हैं।

    ऋषि कपूर की खेल खेल में

    इस शीर्षक से पहली फिल्म 1975 में आई थी, जो ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर थी। उस फिल्म में ऋषि कपूर, राकेश रोशन और नीतू सिंह ने लीड रोल्स निभाये थे। रवि टंडन निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। इसकी कहानी सचिन भौमिक ने लिखी थी। 

    फिल्म में ऋषि, राकेश और नीतू ने कॉलेज स्टूडेंट्स के किरदार निभाये थे, जो एक प्रैंक की वजह से बदमाशों के चंगुल में फंस जाते हैं। यह फिल्म शुरुआत में कॉलेज रोमांटिक ड्रामा जैसी लगती है, मगर धीरे-धीरे एक जोरदार थ्रिलर में बदल जाती है। यह फिल्म अंग्रेजी नॉवल गुड चिल्ड्रन डोन्ट किल पर आधारित थी।

    खेल खेल में से प्रेरित खिलाड़ी

    आपको याद होगा कि अक्षय कुमार 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी का मुख्य प्लॉट भी कुछ इसी तरह का था। अक्षय, दीपक तिजोरी और आयशा जुल्का लीड रोल्स में थे, जो एक शर्त की वजह से बहुत बड़ी साजिश में फंस जाते हैं।

    अब्बास मस्तान निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और अक्षय के नाम के साथ खिलाड़ी टैग जुड़ गया था। अब समय का पहिया घूमकर वहीं आ गया है और अक्षय की आने वाली फिल्म का टाइटल खेल खेल में है।

    यह भी पढ़ें: 'अपने दम पर कमाता हूं', Akshay Kumar ने फ्लॉप फिल्मों के लिए हो रही ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

    पाकिस्तान में बनी खेल खेल में

    वैसे, इस शीर्षक को पाकिस्तानी सिनेमा भी इस्तेमाल कर चुका है। 2021 में इस टाइटल से एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म आई थी, सजल अली और बिलाल अब्बास खान ने लीड रोल निभाये थे। सजल अली को भारतीय दर्शक मॉम में श्रीदेवी की बेटी के रूप में देख चुके हैं। इसकी कहानी के केंद्र में 1971 में हुआ ईस्ट पाकिस्तान का बंटवारा है, जिससे बांग्लादेश बना था।