यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लेस्बियन पार्टनर से शादी करने जा रही हैं Twilight एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टूअर्ट, चैट शो में किया खुलासा
शादी डिलन और उनके होम टाउन में सादे समारोह में होगी। पीपुल मैगजीन के अनुसार स्टूअर्ट और मेयर 2019 से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री क्रिस्टन स्टूअर्ट अपनी लेस्बियन पार्टनर डिलन मेयर से शादी करने जा रही हैं। क्रिस्टन के इस सनसनीखेज खुलासे से सोशल मीडिया में हंगामा मच गया है और क्रिस्टन की शादी की खबर पश्चिम से सोशल मीडिया के रास्ते भारतीय फैंस तक पहुंच गयी है। क्रिस्टन अभिनेत्री हैं और डिलन स्क्रीन राइटर हैं। क्रिस्टन ने शादी के कार्यक्रम का खुलासा मंगलवार को हॉवर्ड स्टर्न के शो में किया था।
शो में क्रिस्टन ने हॉवर्ड से कहा- हम शादी कर रहे हैं। हम हर हाल में ऐसा करने जा रहे हैं। क्रिस्टन ने आगे कहा कि मैं चाहती थी, मुझे प्रपोज किया जाए। इसलिए मैंने खास तौर पर यह चाहत की कि मुझे क्या चाहिए और उसने ऐसा कर दिया। यह वाकई में बहुत प्यारा था। उसने अच्छे से किया। हम शादी कर रहे हैं। आखिरकार यह हो रहा है। क्रिस्टन स्पेंसर फिल्म में नजर आने वाली हैं।
View this post on Instagram
क्रिस्टन ने डिलन के प्रपोजल करने के अंदाज को लेकर कहा कि मेयर इसको लेकर स्पेसिफिक नहीं थी। ऐसा भी नहीं था कि मैं ही प्रपोज करूंगी। दो लड़कियों के बीच वो जेंडर वाला किरदार कौन प्ले करने वाला है, इसको लेकर कुछ पता नहीं होता। हम इस बात को उस तरह नहीं सोचते। उसने बस वो बाउल पकड़ा और कर दिया।
View this post on Instagram
क्रिस्टन ने बताया कि शादी डिलन और उनके होम टाउन में सादे समारोह में होगी। पीपुल मैगजीन के अनुसार, स्टूअर्ट और मेयर 2019 से रिलेशनशिप में थीं और इंस्टाग्राम के जरिए अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था। मेयर ने क्रिस्टन के साथ अपनी किस करते हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की थी। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर छह साल पहले हुई थी। हालांकि, रिलेशनशिप की शुरुआत 2019 में ही हुई।
डिलन से पहले क्रिस्टन मॉडल स्टेला मैक्सवेल के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 2016 से 2018 तक डेट किया था। क्रिस्टन माइकल एनगारानो और ट्वाइलाइट पार्टनर रॉबर्ट पैटिंसन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। मेयर ने नेटफ्लिक्स मूवी मोक्री, रॉक बॉटम और टीवी सीरीज मिस 2059 का लेखन किया है। (With ANI Inputs)
