Move to Jagran APP

कैसा होगा दिव्‍यांका त्रिपाठी की शादी का जोड़ा, खुला राज

दिव्‍यांका त्रिपाठी अपनी शादी में कैसी ड्रेस पहनने जा रही हैं, इसका खुलासा उन्‍होंने कर दिया है। इस ड्रेस को उनके मंगेतर खुद डिजाइन करवा रहे हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 02 Jun 2016 12:20 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2016 02:21 PM (IST)
कैसा होगा दिव्‍यांका त्रिपाठी की शादी का जोड़ा, खुला राज

मुंबई (मिड-डे)। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी में कैसी ड्रेस पहनने जा रही हैं, इस सस्पेंस का उन्होंने खुलासा कर दिया है। इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी की तैयारियां बहुत जोर-शोर से चल रही हैं।

loksabha election banner

Birthday Special : जानिए, हीरोइन बनने से पहले क्या थीं सोनाक्षी सिन्हा

दिव्यांका ने बताया कि उनकी शादी के जोड़े का रंग लाल होगा। ड्रेस का डिजाइन फाइनल हो गया है। इस ड्रेस को तैयार कराने में विवेक खासतौर से लगे हुए हैं। वैसे बता दें कि दिव्यांका ने अपनी रिंग सेरेमनी में एक पिंक कलर की डिजाइन ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विवेक ने डार्क ब्ल्यू कलर का थ्री पीस सूट पहना था। इस पर उन्होंने पिंक कलर की टाई पहनी, जो दिव्यांका की ड्रेस से बिल्कुल मैच कर रही थी।

दिव्यांका ने बताया, 'मैं हमेशा अपनी जिंदगी के इस सबसे महत्वपूर्ण दिन पर लाल रंग की ड्रेस पहनना चाहती थी। जब मैंने अपने मंगेतर से इस बारे में कहा तो उन्होंने भी कोई आपत्ति इस पर नहीं जताई।'

श्रद्धा कपूर पिता की इच्छा के खिलाफ उठाने जा रहीं इतना बड़ा कदम!

वैसे इन दिनों दिव्यांका को अपने लिए शॉपिंग करने की बिल्कुल भी फुर्सत नहीं है। वह अपने सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग में जुटी हुई हैं। उन्हें आने वाले एपिसोड्स की काफी शूटिंग करनी है। इस दौरान दिव्यांका की मां भोपाल में शादी की शॉपिंग कर रही हैं। इस काम में दिव्यांका की बहन भी अपनी मां का साथ दे रही हैं। दिव्यांका और विवेक की शादी को अब 10 दिन से भी कम समय बचा है।

शिल्पा शेट्टी की शादीशुदा जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा, घर नहीं आ रहे राज कुंद्रा!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.