यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टीवी शो 'दिल मिल गए' के अभिनेता करण का दिल का दौरा पड़ने से निधन
वो संजीवनी सहित कई सीरियल्स से भी जुड़े हुए थे। कुछ चैनलों के लिए उन्हें क्रिएटिव के तौर पर भी काम किया।

मुंबई। छोटे परदे के हिट शो ‘दिल मिल गए’ गए में जिग्नेश यानि जिग्गी का रोल निभाने वाले करण परांजपे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वो 26 साल के थे।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक करण का निधन रविवार को रात मुंबई स्थित उनके घर में हुआ। उनकी माँ ने सुबह उन्हें मृत अवस्था में पाया। माना जा रहा है कि रात में सोते समय उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में हर कोई सकते है। सोशल मीडिया पर उनके साथियों और टीवी जगत के लोगों से दुःख जताया है। करण , अपने किरदार जिग्गी के नाम से काफ़ी फेमस रहा है। सीरियल दिल मिल गए में वो नर्सिंग स्टाफ यानि मेल नर्स का किरदार निभाते थे। वो संजीवनी सहित कई सीरियल्स से भी जुड़े हुए थे। कुछ चैनलों के लिए उन्हें क्रिएटिव के तौर पर भी काम किया। अभिनेता करण वाही कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
Very sad & shocking!!! Karan Paranjape Jiggy of Dil Mill Gayye passes away. Our prayers are with him & his family! May his soul RIP ❤️ pic.twitter.com/HmOduMv8rp
— KaranWahiFC (@KaranWahi_FC) March 26, 2018
