यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा मामले में पुलिस ने दर्ज किए 17 लोगों के बयान, जानें अब तक के सभी अपडेट्स
Tunisha Sharma Case Updates तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालीव पुलिस ने सोमवार को अभिनेत्री के करीबी दोस्त रिश्तेदार सहित ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Case Updates: तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में हर पल नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। तुनिषा की मौत के बाद अभिनेत्री की मां की शिकायत पर शनिवार को शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, वहां से आरोपी को चार दिनों पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है, जहां पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि पुलिस ने सोमवार को अभिनेत्री के करीबी दोस्त, रिश्तेदार सहित अब तक 17 लोगों के बयान दर्ज किए है।
तुनिषा शर्मा मामले में समाचार एजेंसी ने अपडेट साझा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, तुनिषा शर्मा मौत मामले में अब तक वालीव पुलिस ने 17 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
Maharashtra | Statements of 17 people have been recorded so far in connection with the actor Tunisha Sharma death case: Waliv police
— ANI (@ANI) December 26, 2022
शीजान ने तुनिषा को दिया धोखा: अभिनेत्री की मां
वहीं, सोमवार को तुनिषा की मां ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, शीजान ने मेरी बेटी शादी का वादा किया था और बाद में उसको धोखा दिया। उन्होंने आगे कहा, शीजान-तुनिषा के साथ रिश्ते में होते हुए भी दूसरी लड़कियों के साथ संबंध में था और उसने तुनिषा का इस्तेमाल किया है।
शीजान के परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट
शीजान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी बहनें शफक और फक नाज ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा- 'हर कोई जो बयान के लिए हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है कृपया इस गंभीर स्थिति में हमारे परिवार को गोपनियता की अनुमति दें। यह बहुत दुखद है देखना कि मीडिया के लोग बार-बार हमें कॉल रहे हैं और बिल्डिंग की नीचे भी खड़े हो जाते हैं। हमें इंडियन ज्यूडिशियरी सिस्टम पर पूरा भरोसा है और शीजान मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। हम इसके बारे में सही वक्त के आने पर बात करेंगे, लेकिन तब तक के लिए, हमारी निजता का सम्मान करें और हमें प्राइवेसी दें जो हमारा परिवार डिजर्व करता है।
एक्ट्रेस के रिश्तेदार ने भी लगाए गंभीर आरोप
अभिनेत्री के एक रिश्तेदार ने रविवार को बताया कि इस कथित आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान-तुनिया शर्मा के साथ रिश्ते में होते हुए भी कई लड़कियों के संपर्क में था। तुनिषा को 16 दिसंबर को पता चला की शीजान खान उसको धोखा दे रहा है, जिसके चलते वो काफी तनाव में आ गई थी और डिप्रेशन में चली गई। इसके बाद तुनिषा की मां ने भी शीजान से बात की और पूछा कि उसने तुनिषा को अचानक क्यों छोड़ दिया। जब वह रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं था तो वो इतने क्यों करीब आया।
अफवाहों का किया खंडन
तुनिषा शर्मा की मौत के बाद कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन बातों का खंडन किया गया है। साथ ही विसरा रिपोर्ट में अभिनेत्री के दम घुटने से मौत का कारण सामने आया है और उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं।
मंगलवार को होगा अंतिम
संस्कार एक्ट्रेस के रिश्तेदार ने एजेंसी से आगे तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में उनका अंतिम संस्कार होगा।
आपको बता दें कि तुनिषा ने शनिवार 24 दिसंबर, 2022 को एक टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। तुनिषा का मौत की जानकारी मिलने के बाद उनकी मां ने अभिनेता शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है या ये मर्डर है।वहीं, पोस्टमार्टम अभिनेत्री की मौत का कारण फांसी बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
