Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release Date: ओटीटी पर आ रही 'रूमी' और 'रे' की कहानी, इस दिन होगी स्ट्रीम
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज ...और पढ़ें
-1769960760866_m.webp)
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ओटीटी रिलीज डेट (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज हुई थी। मुख्य कलाकारों और पूरी टीम ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कहानी और अभिनय दर्शकों को उतना पसंद नहीं आया। दूसरा धुरंधर की सफलता के बीच फिल्म कहीं दब सी गई।
इसके अलावा 19 दिसंबर को रिलीज हुई अवतार: फायर एंड ऐश ने भी कार्तिक की फिल्म को कड़ी टक्कर दी। अब तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स का मानना है कि फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हो लेकिन ओटीटी पर इसके लिए अभी कुछ उम्मीदें जरूर हैं। फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera के फ्लॉप होने पर Kartik Aaryan ने उठाया बड़ा कदम? फीस में की भारी कटौती, लौटाया पैसा
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
फिल्म 19 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस तरह जिन दर्शकों ने थिएटर्स में इसे मिस किया वो ओटीटी पर इसे देख सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' दुनिया भर में केवल 50 करोड़ रुपये ही कमा पाई, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
-1769961157460.jpg)
साल 2019 में साथ किया था काम
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने इससे पहले साल 2019 में आई पति-पत्नी और वो में साथ काम किया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल थी लेकिन कार्तिक और आदित्य स्क्रीन पर दोबारा वो जादू बिखेर पाने में असफल नजर आए। फिल्म का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया था, जिन्होंने पहले कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा बनाई थी। तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में लीड किरदार के अलावा जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और टीकू तल्सानिया भी हैं। कार्तिक आर्नय ने फिल्म में रेहान "रे" मेहरा का किरदार निभाया है तो वहीं अनन्या पांडे रूमी वर्धन के रूप में नजर आईं। वहीं नीना गुप्ता पिंकी मेहरा के किरदार में नजर आईं जो रे की मां हैं। जैकी श्रॉफ ने रूमी के पिता, वर्धन सिंह का किरदार निभाया है।
