Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tu Jhoothi Main Makkaar के पोस्टर में दादा राज कपूर की तरह आइकॉनिक पोज देते नजर आए रणबीर कपूर, देखें समानता

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 08:16 PM (IST)

    Tu Jhoothi Main Makkaar Poster तू झूठी मैं मक्कार फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है। इस फिल्म के पोस्टर में राज कपूर और नरगिस की फिल्म बरसात के पोस्टर में कई समानताएं है।

    Hero Image
    Tu Jhoothi Main Makkaar Poster: Barsaat Raj Kapoor 1949

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tu Jhoothi Main Makkaar Poster: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पोस्टर जारी किया है। यह राज कपूर और नरगिस की बरसात के पोस्टर से काफी मिलता-जुलता है। दोनों ने पोस्टर को एक मजेदार ट्विस्ट देते हुए शूट किया है। रणबीर कपूर की आगामी फिल्म का टाइटल और पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर के दादा राज कपूर की फिल्म के पोस्टर से कई समानता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर दादा राज कपूर के अंदाज में आइकॉनिक पोज देते नजर आ रहे हैं 

    कई लोगों ने पोस्टर में पाया कि रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के अंदाज में श्रद्धा कपूर को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बरसात का पोस्टर सन 1949 में रिलीज हुआ था। तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के हाथों में झूलती नजर आ रही है। वहीं बरसात के पोस्टर में राज कपूर और नरगिस को भी इसी अंदाज में देखा जा सकता हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने ही किया था। वहीं इस फिल्म का निर्माण आरके स्टूडियो ने किया था। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म के माध्यम से आरके स्टूडियो का बैनर भी बनता नजर आता है। फिल्म का असली पोस्टर एसएम पंडित ने बनाया था।

    यह भी पढ़ें: Ram Charan Rs 3 Crore Watch: आरआरआर फेम राम चरण पहनते हैं 3 करोड़ रुपये की घड़ी, लुक देखकर मुंह रह जाएगा खुला

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    तू झूठी मैं मक्कार के पोज की प्रेरणा भी बरसात फिल्म के पोस्टर से ली गई है

    तू झूठी मैं मक्कार के पोज की प्रेरणा भी इसी फिल्म के पोस्टर से ली गई है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। टीजर देखकर लगता है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर गुरुग्राम के साइबर हब में नजर आ रहे है। श्रद्धा कपूर को हाल ही में फिल्म भेड़िया में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन की अहम भूमिका थी।

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Rs 300 Crore Worldwide: दृश्यम 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाए 300 करोड़ रुपये, अभी भी रेस में

    राज कपूर की बुधवार को जन्म जयंती भी है

    राज कपूर की बुधवार को जन्म जयंती भी है। रणबीर कपूर को पिछली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की अहम भूमिका थी। यह फिल्म 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2023 में होली के अवसर पर मार्च में रिलीज होने वाली है।