विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tripti Dimri Dance: 'एनिमल' की 'भाभी 2' ने 'बोले चूड़िया' पर किया खूबसूरत डांस, तृप्ति डिमरी का वीडियो वायरल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 17 Dec 2023 09:14 AM (IST)

Tripti Dimri Dance Video तृप्ति डिमरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री कभी ...और पढ़ें

तृप्ति डिमरी ने बोले चूड़ियां पर डांस कर लूटी महफिल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
तृप्ति डिमरी ने बोले चूड़ियां पर डांस कर लूटी महफिल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. तृप्ति डिमरी ने बोले चूड़ियां पर किया डांस
  2. तृप्ति डिमरी के डांस ने लूटी महफिल
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तृप्ति डिमरी का वीडियो

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tripti Dimri Dance Video: 'एनिमल' से दुनियाभर में मशहूर हुईं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तृप्ति करीना कपूर के गाने बोले चूड़ियां पर दमदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर के गाने पर थिरकीं

तृप्ति डिमरी ने अपना वीकेंड शनदार तरीके से एन्जॉय किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर तृप्ति ने वीकेंड नाइट की झलकियां शेयर की हैं। एक वीडियो में तृप्ति को रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' का गाना 'घाघरा' पर डांस किया। क्लिप में तृप्ति ने दिल खोलकर डांस कर डांस मूव्स से तहलका मचा दिया। 

Tripti Dimri

यह भी पढ़ें- Tripti Dimri Pics: 'एनिमल' की सक्सेस के बीच तृप्ति डिमरी ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट, गॉर्जियस लुक है कमाल

तृप्ति डिमरी ने बोले चूड़ियां पर किया शानदार डांस

तृप्ति डिमरी ने सिर्फ रणबीर कपूर नहीं बल्कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के गाने पर भी जबरदस्त डांस किया। अभिनेत्री ने 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां' पर दमदार डांस किया और अपने मूव्स से पूरी महफिल में चार-चांद लगा दिया। सोशल मीडिया पर तृप्ति का ये डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वेस्टर्न ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। लोग तृप्ति के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

तृप्ति डिमरी अपकमिंग फिल्म

तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में फिल्म पोस्टर ब्वॉयज से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिर वह 'लैला मजनू' में दिखाई दीं। तृप्ति को पहचान नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'बुलबुल' ने दिलाई। 'कला' में भी तृप्ति ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता। मगर बात करें पॉपुलैरिटी की तो 'एनिमल' ने तृप्ति को रातों-रात स्टार बना दिया। 

'एनिमल' की भाभी नंबर 2 तृप्ति रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ी। अब उन्हें 3.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं और ये नंबर दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। बात करें तृप्ति की अपकमिंग फिल्मों की तो वह विक्की कौशल के साथ फिल्म 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- Tripti Dimri Fees For Animal Movie: तृप्ति डिमरी ने छोटे से रोल के लिए ली इतनी मोटी फीस, यकीन करना भी मुश्किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।