Move to Jagran APP

Trailer सूबेदार जोगिंदर सिंह: ऐसे वीर की कहानी, जिस पर देश गर्व करता है

फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है। फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 06 Mar 2018 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 05:37 PM (IST)
Trailer सूबेदार जोगिंदर सिंह: ऐसे वीर की कहानी, जिस पर देश गर्व करता है
Trailer सूबेदार जोगिंदर सिंह: ऐसे वीर की कहानी, जिस पर देश गर्व करता है

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। भारतीय सिनेमा ने अब तक कई जांबाजों पर फिल्म बना कर दुनिया को उनकी वीरता से परिचित करवाया है और अब सूबेदार जोगिंदर सिंह पर भी एक फिल्म आने वाली है जिन्होंने भारत और चीन के बीच 1962 में हुई लड़ाई में अदम्य साहस दिखाया था।

loksabha election banner

फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की अगली फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में हैं। करीब 3 मिनट के ट्रेलर में युद्ध और सूबेदार के जीवन की झलक मिलती है। सूबेदार जोगिंदर सिंह भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई में 1962 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उनके वीरता और देश के लिए किये गए सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। सूबेदार जोगिंदर सिंह चीन से हुए युद्ध में टोंगपेन ला, नेफा के बुमला मोर्चे पर लड़ रहे थे। वह सिख रेजिमेंट के जवान थे।

जब हमला हुआ तब उनके पास केवल एक सिख कंपनी थी जबकि चीनी सेना की पूरी डिवीजन वहाँ तैनात थी। हमला चीनियों ने 200 सैनिकों के साथ तीन बार में किया। मुट्ठीभर भारत के यह जवान चीनियों से अंतिम सांस तक लड़ते रहे। पहले और दूसरे हमले में उन्होंने चीनियों का बहुत नुकसान किया। हालाँकि भारत के भी कई जवान घायल और शहीद हुए। अंत में एक समय ऐसा आया जब सूबेदार की और अन्य सैनिकों की गोलियां खत्म हो गई। इसके बाद सूबेदार जोगिंदर सिंह ने बंदूक पर लगे खंजर से 'जो बोले सो निहाल' का नारा लगाते हुए कई चीनियों को ख़त्म कर दिया। हालांकि बाद में वो पकड़े गए। चीन ने न तो उनका शव भारत के सुपुर्द किया न ही कभी कोई उनकी जानकारी दी। फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है। फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: देओल्स के साथ जमकर थिरकेंगे दबंग सलमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.