विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति ने छोड़ा, प्रेमी ने कराया देह व्यापार; ठेले पर श्मशान ले जाई गई लाश...दर्दनाक है इस हीरोइन की कहानी

Published: Fri, 21 Aug 2026 07:45 PM (GMT+05:30)

60-70 के दशक में एक ऐसी एक्ट्रेस आई थी, जिन्होंने पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, लेकिन पति और प्रेमी दोनों से प्यार में धोखा खाई एक्ट्रेस की मौत बहुत ही दर्दनाक थी। 

ठेले पर ले जाना पड़ा था एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर/ फोटो- Instagram

ठेले पर ले जाना पड़ा था एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. आर्थिक तंगी और ठेले पर हुई थी एक्ट्रेस की अंतिम यात्रा

  2. पहली ही फिल्म से सिनेमा में बनाई थी पहचान 

  3. प्रेमी ने विश्वासघात कर वेश्यावृति में धकेला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई। बॉलीवुड में 60 और 70 के दशक में एक ऐसी अदाकारा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिनकी मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया था। जालंधर, पंजाब में जन्मीं एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 10 फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके अभिनय का प्रभाव इतना गहरा था कि लंबे समय तक लोगों के दिलों में वह बसी रहीं।

बड़े परदे पर जहां उन्हें अपनी पहली ही फिल्म से खूब वाहवाही मिली, तो वहीं निजी जिंदगी में अगर उन्हें कुछ मिल तो वह सिर्फ दर्द था। कौन थीं वो मासूम सी दिखने वाली अदाकारा, जिनके पति और प्रेमी दोनों से मिला धोखा और तन्हाई और गरीबी में कटे आखिरी दिन। पढ़ें उनकी रुला देने वाली कहानी।

एक फिल्म का लेती थीं 3 लाख रुपए

जिस अभिनेत्री की कहानी हम आपको अपने इस आर्टिकल में बता रहें हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि विमी हैं। जिन्होंने साल 1967 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'हमराज' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात ऐसा स्टार बनाया कि उन्होंने छोटे से करियर में सुनील दत्त, शशि कपूर और राज कपूर जैसे एक्टर्स के साथ काम किया। विमी ने हमराज के बाद आबरू, पतंग, गुड्डी, कहानी हम सबकी जैसी मूवीज दी।

उनकी आखिरी फिल्म क्रोधी थी। आम तौर पर ऐसा कहा जाता है कि शादी और मां बनने के बाद अभिनेत्रियों का बॉलीवुड में करियर खत्म हो जाता है, लेकिन विमी ने इन सभी को गलत साबित किया। मैरिड और दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी वह अपने जमाने की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल रहीं। वह एक मूवी का तकरीबन 3 लाख रुपए लेती थीं। एक तरफ जहां प्रोफेशनल लाइफ में वह सफलता की सीढ़ी चढ़ रहीं थीं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी मैरिड लाइफ में तूफान आया हुआ था।

Screenshot 2026-08-21 193649

जब प्यार ने ही देह व्यापार की तरफ धकेला

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान थीं। वह अपने इंडस्ट्रियलिस्ट पति शिव अग्रवाल से अलग हो गई थीं और बाद में जॉली नाम के एक छोटे प्रोड्यूसर के साथ उनका रिश्ता रहा। जॉली के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद विमी के साथ वो हुआ, जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उनके ब्वॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस को वेश्यावृति में धकेल दिया।

हालांकि, जैसे तैसे अभिनेत्री इस टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर तो आ गईं, लेकिन इस घटना ने उन्हें पूरी तरह से अंदर से तोड़कर रख दिया। धीरे-धीरे वह एल्कोहल की आदि हो गईं। जब उन्होंने कोलकाता में अपना बिजनेस स्टार्ट करने की कोशिश की तो वह फेल हो गईं।

Untitled design (2)

बैंक करप्ट होने के बाद दर्दनाक हुई मौत

बॉलीवुड का साथ छूटने और बिजनेस में फेल होने के बाद विमी पूरी तरह से बैंक करप्ट हो गई। महज 10 सालों के अंदर उनका करियर और जिंदगी दोनों ही तबाह हो गई। जब विमी 34 साल की थी, तो एल्कोहल के एडिक्शन के कारण उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया। लीवर में कॉम्प्लिकेशन के कारण उनका निधन हो गया।

पति से अलग हो चुकीं और परिवार का साथ छूटने के बाद विमी की अंतिम घड़ी में उन्हें शमशान तक ले जाने वाला कोई कंधा नहीं था। ऐसा कहा जाता है कि आखिरी दिनों में उनकी जिंदगी में इतनी आर्थिक तंगी थी कि उनके शरीर को ठेले पर रखकर शमशान घाट लेकर जाया गया।

यह भी पढ़ें- कौन थी बनारस की मशहूर 'तवायफ' जिसके दिल टूटने की दास्तां पर बना है गाना, 200 साल पहले लिखी गई थी कहानी

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor ने प्रेग्नेंसी पर खोला राज, वायरल वीडियो में बेबी बंप देख चकराया लोगों का माथा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।