विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'घिसी पिटी गैंगस्टर ड्रामा..', Yash ने किया फैंस से ये वादा; क्यों कहा अपनी हीरोइनों को सबसे बड़ी 'बदमाश'?

Published: Sat, 23 May 2026 10:13 PM (IST)

'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले हाल ही में यश ने फैंस को ये बताया कि उनकी मूवी में हीरोइनों का ...और पढ़ें

यश की ये 5 हीरोइन हैं असली 'बदमाश'/ फोटो- Instagram

यश की ये 5 हीरोइन हैं असली 'बदमाश'/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म पहले 19 जून को धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाली थी, उसके बाद मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 5 जून की गई थी, लेकिन मेकर्स ने फिर से इसे पोस्टपोन कर दिया। फिल्म की रिलीज की तारीख भले ही अभी तक कन्फर्म न हुई हो, लेकिन यश ने अपनी मूवी की हीरोइनों को लेकर फैंस से एक वादा कर दिया है।

सपोर्टिंग रोल नहीं निभा रही हैं एक्ट्रेस

यश की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' ने एक या दो नहीं, बल्कि 5 एक्ट्रेसेस हैं, ऐसे में कई लोगों का कहना था कि गीतू मोहनदास की मूवी में हीरोइंस को सिर्फ शो पीस के रूप में इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, यश ने इस बात को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि टॉक्सिक में इसकी फीमेल किरदार, जो सिर्फ सजावट नहीं बल्कि पूरी कहानी की जान हैं।

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में यश ने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास का स्टोरी टेलिंग स्टाइल इंसानी फितरत के डार्क साइड को सही इमोशनल और लेयर्ड तरीके से दिखाता है। यश ने साफ तौर पर यह कहा कि फिल्म की औरतें सिर्फ सपोर्टिंग रोल नहीं निभा रहीं, बल्कि खुद की कहानी, ताकत और गलतियों के साथ पूरी तरह खड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- दूसरी बार टली Toxic की रिलीज डेट, 4 जून को नहीं देगी दस्तक, Dhurandhar 2 को मात देने का मेकर्स का मास्टर प्लान

toxic  (1)

अपनी जिंदगी की कमान खुद संभालने वाली हैं

यश ने आगे बातचीत करते हुए कहा, "हमारी फिल्म में कुछ ऐसी फीमेल किरदार हैं जो पूरी तरह से बदमाश हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी की कमान खुद संभाली हुई है और हर हालात में बचने वाली हैं। हर इंसान के अंदर अलग तरह की पॉलिटिक्स और वायलेंस होती है। जब इन सबको फीमेल नजरिए से दिखाया जाता है, तो कहानी एकदम फ्रेश और हटके लगती है।”

toxic release date (1)

यश ने जाते-जाते फैंस से यह वादा भी किया कि उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' बिल्कुल भी घिसे-पिटे गैंगस्टर ड्रामा की तरह नहीं है, बल्कि दर्शकों को काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। केवीएन प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- दूसरी बार टली Toxic की रिलीज डेट, 4 जून को नहीं देगी दस्तक, Dhurandhar 2 को मात देने का मेकर्स का मास्टर प्लान