Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Sports Movies On OTT: सपने देखना ही नहीं सिखातीं, पूरा करने का जज्बा भी देती हैं ये स्पोर्ट्स फिल्में

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 19 Jul 2022 07:00 AM (IST)

    Top Sports Movies On OTT वैसे तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर भारतीय त्योहार उत्साव पर अलग फिल्म में है। लेकिन जब बात स्पोर्ट्स की फिल्मों की आती है तो कई ऐसी फिल्में हैं जो आपको अंदर से झकझौर देंगी।

    Hero Image
    These sports films teach give spirit to fulfill your dream.

    नई दिल्ली, जेएनएन।Top Sports Movies On OTT: हमारे देश में फिल्में और खेल हमारे से लोकप्रिय रहे हैं। जब दोनों मिल जाते हैं तो फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं और दर्शकों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती हैं। बॉलीवुड में वैसे तो स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों और बायोपिक फिल्मों की भरमार है। लेकिन आज हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्में आपको एक नए जोश और उत्साह से भर देंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhaag

    भाग मिल्खा भाग

    भारत के द फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारिक ये फिल्म अब तक सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका को पर्दे पर काफी शानदर रूप से निभाया है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन से शुरू होती, जिस दौरान मिल्खा सिंह अपने माता-पिता को खो देते हैं, जिसके बाद उनकी बहन उन्हें अपने पास रखती हैं। वो भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद एक एथलीट बनने के लिए जीतोड़ मेहनत करता है लेकिन 1956 के ओलंपिक में अपनी विफलता के बाद, अपना नाम बनाने के लिए और भी कठिन ट्रेनिंग करते हैं। और इसके बाद वो पाकिस्तान में आयोजित एक प्रतियोगिता में पाकिस्तान धावक को हार कर द फ्लाइंग सिख का खिताब अपने नाम करते हैं। ये फिल्म आपको देश सेवा और कुछ कर गुजर जाने की प्रेरित करेंगी। आज भी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    Chak de

    चक दे इंडिया

    महिला हॉकी टीम की कहानी से प्रेरित ये फिल्म आपको अंदर से झकझौर कर रख देगी। ये फिल्म एक अंडरडॉग टीम की जीत की कहानी की दिखाती है। इस फिल्म में किंग खान ने मुख्य एक कोच की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी मैच के दौरान एक महत्वपूर्ण पेनल्टी स्ट्रोक को गोल तक पहुंचाने में नाकाम रहता है। जिसके बाद उसपर कई तरह के आरोप लगते हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गाना चक डे इंडिया आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इस मोटिवेशनल फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    एमएस धोनी: द अनटोल्ट स्टोरी

    इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की एक अनदेखे संघर्ष की कहानी को दिखाती है। फिल्म में धोनी के गोलकिपर, टिकट कलेक्टर से लेकर विश्व विजेता बनने तक के शानदार सफर को दिखाया गया है, जो अपनी आंखों में उड़ान का सपना देख रहे युवा के लिए काफी हद तक कारागर साबित हो सकती है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य एमएस धोनी का किरदार निभाया है।

    मैरी कॉम

    6 बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक में देश को पदक विजेता बनाने वाली बॉक्सर एम. मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म मैरी कॉम किसी भी परिचय की मौताज नहीं है। इस फिल्म की कहानी बताती है कि, मन में जब कुछ कर गुजर जाने के जज्बा हो। तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने दिग्गज चैंपियन की मुख्य भूमिका निभाई है। आप फिल्म मैरी कॉम को आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दे सकते हैं।

    Soorma

    सूरमा

    साल 2018 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सूरमा ने लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली है, जो आज भी कायम है। ये फिल्म भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जीवन पर आधारित है। जिसने करियर शुरू होते ही एक हादसे के चलते लगभग खत्म माना जा रहा था। मगर दुनिया के बेहतरीन फ्लिकरों में से एक संदीप सिंह ने ना सिर्फ व्हीलचेयर पर अपनी जिंदगी ना बीताने की ठानी बल्की मैदान पर वापसी कर हॉकी की टीम का नेतृत्व किया और अपने दम पर साल 2012 में भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक का टिकट दिलाया। संदीप सिंह की कहानी दृढ संकल्प और अपने सपने के लिए हासिल करने के प्रयासों को दिखाती है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है।