विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top 10 Rappers Real Name: क्या आप जानते हैं अपने फेवरेट रैपर का असली नाम? बादशाह का नाम सुनकर घूम जाएगा सिर

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 23 Mar 2023 10:13 PM (IST)

बिग बॉस 16 विनर रैपर एमसी स्टैन की जिंदगी का सफर बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायी रहा है। यह कहना गलत ...और पढ़ें

Top 10 Indian Rappers Real Name Badshah YoYo Honey Singh To MC Stan See Full List Here
Top 10 Indian Rappers Real Name Badshah YoYo Honey Singh To MC Stan See Full List Here

नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों रैप का काफी क्रेज है। सिंगिंग के साथ अब रैप में भी लोगों की खास दिलचस्पी बढ़ रही है। हाल ही में ‘बिग बॉस 16‘ के विनर का खिताब एमसी स्टैन ने जीता, जो एक फेमस रैपर हैं। रैपर बनने के लिए हमेशा ही एक अलग नाम रखते हैं। ऐसे में उनके फैंस अपने फेवरेट रैपर के असली नाम से अंजान रहते हैं। आज हम आपको यो यो हनी सिंह से लेकर बादशाह और एमसी स्टैन तक के असली नाम बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।  

1- यो यो हनी सिंह

हनी सिंह आज बॉलीवुड एक जाना माना नाम हैं। हनी सिंह ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों को अपने गाने दिए हैं। रैप म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के बाद लोग उन्हें भारत का रिवॉल्यूशनरी म्यूजिक चेंजर कहते हैं। पूरी दुनिया में यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर रैपर का असली नाम हिर्देश सिंह है।

2- बादशाह  

रैपर और सिंगर बादशाह ने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रताप सिंह सिसोदिया है। अपने नाम को लेकर उन्होंने एक बार बताया था कि अगर वो अपना पूरा नाम किसी गाने में लेते तो उनका पूरा गाना उनके नाम के साथ ही खत्म हो जाता। इसलिए उन्होंने अपना नाम बादशाह रखा।  

3- एमसी स्टैन

रैपर एमसी स्टैन ने सबको चौंकाते हुए बिग बॉस 16 विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। पुणे के रहने वाले एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। कव्वाली से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एमसी स्टैन ने फेमस रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म किया है। एमसी स्टैन सही मायने में पहचान ‘वाटा‘ गाने मिली थी। इस गाने को यूट्यूब पर धमाकेदार व्यूज मिले थे। वहीं, स्टैन को इंडिया का Tupac कहा जाता है।

4-  रफ्तार

रफ्तार के नाम फेमस रैपर का असली नाम दिलीन नायर है। रफ्तार को दादा साहेब फाल्के इटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।  

5- बोहेमिया

 

रैपर बोहेमिया ने साल 2012 में अपना एक एलबम रिलीज किया था और वो रातों रात स्टार बन गए थे। बोहेमिया भारत के रैपिंग इंडस्ट्री में सुपरस्टार में से एक हैं। रैपर बोहेमिया का असली नाम रॉजर डेविड है।

6- सुख-ई

 

सुखदीप सिंह, जिन्हें उनके फैंस सुख-ई  के नाम से जानते हैं।  सुख-ई  ने ऑल ब्लैक एंड जगुआर जैसे ट्रैक दिए जो काफी फेमस रहे। 

7- हार्ड कौर

हार्ड कौर एक ऐसे फीमेल रैपर हैं, जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उनके एक ग्लॉसी, पार्टी अभी बाकि है, पैसा फेक जैसे गानें काफी फेमस रहे। हार्ड कौर के असली नाम की बात करें तो, उनका असली नाम तरण कौर ढ़िल्लन है।  

8- एमीवे बंटाई

एमीवे बंटाई के नाम से फेमस रैपर का असली नाम बिलाल शेख। एमीवे बंटाई की सोशल मीडिया पर  काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। 2014 में YouTube पर अपना ट्रैक और बंटाई रिलीज़ करने के बाद वे रातों-रात फेमस हो गये।

9- ब्रोधा वी

विघनेश शिवानंद फेमस रैपर्स में से एक हैं। आप सोच रहे होंगे ये कि ये विघनेश कौर हैं। बता दें कि ब्रोधा वी का असली नाम विघनेश शिवानंद है।  वह एक भारतीय हिप-हॉप कलाकार, गीतकार, रैपर और संगीत निर्माता हैं।  

10- जे स्टार

 जे स्टार के नाम से फेमस रैपर का असली नाम जगदीप सिंह है। जे स्टार रैपर होने के साथ ही एक पंजाबी गायक भी हैं। उन्होंने एक डीजे के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।