विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाईयां

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sat, 07 Aug 2021 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 07:17 AM (IST)

नीरज की इस जीत से हर कोई बेहद खुश है। उनकी इस जीत को पूरा देश मिलकर सेलिब्रेट कर रहा ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा की जीत पर बॉलीवुड ने दी बधाई, फोटो साभार: Twitter/Instagram
नीरज चोपड़ा की जीत पर बॉलीवुड ने दी बधाई, फोटो साभार: Twitter/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Tokyo Olympics 2020 में नीरज चोपड़ा में आज देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। नीरज की इस जीत से हर कोई बेहद खुश है। उनकी इस जीत को पूरा देश मिलकर सेलिब्रेट कर रहा है और ढेर सारी बधाईयां भी दे रहा है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नीरज चोपड़ा को उनकी जीत के लिए शुभकामनाए दी हैं।

नीरज चोपड़ा की इस जीत का जश्न पूरा देश जोर शोर से मना रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी नीरज की जीत से बेहद उत्साहित हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने नीरज की जीत पर ट्वीट कर लिखा, 'और ये गोल्ड है, नीरज चोपड़ा आपको इतिहास रचने के लिए दिल से बधाईयां। करोड़ों लोगों के खुशी के आंसू के लिए केवल आप जिम्मेदार हैं। बहुत बढ़िया।' अक्षय के अलावा स्वरा भास्कर, अभिषेक बच्चन, मधुर भंडारकर, तापसी पन्नू, सनी देओल जैसे सितारों ने भी नीरज चोपड़ा को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि भारत ने अब तक टोक्यो ओलंपिक्स में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 6 पदक हासिल किए थे। जिनमें 2 रजत पदक और 4 कांस्य पदक शामिल थे। हर किसी को स्वर्ण पदक का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अबलोगों का इंतजार खत्म हो गया है देर से ही सही मगर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने ओलंपिक्स में इस साल कुल 7 मेडल जीतकर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि पिछले ओलंपिक्स में भारत कुछ 6 पदक जीतकर लाया था।