Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: ओवरसीज़ में भी 'टाइगर ज़िंदा है' का जलवा, कमाई 100 करोड़ के पार

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 08 Jan 2018 10:44 AM (IST)

    टॉप 10 ओवरसीज़ फ़िल्मों की लिस्ट में सबसे ज़्यादा आमिर की 4 फ़िल्में, जबकि सलमान और शाह रुख़ ख़ान की 3-3 फ़िल्में हैं। पूरी लिस्ट अंदर देखें।

    Box Office: ओवरसीज़ में भी 'टाइगर ज़िंदा है' का जलवा, कमाई 100 करोड़ के पार

    मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म टाइगर ज़िंदा है की रफ़्तार घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर ज़रूर धीमी हो गयी है, मगर विदेशों में फ़िल्म का जलवा बना हुआ है। रिलीज़ के लगभग 15 दिन में टाइगर ज़िंदा है ने विदेशी बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ से अधिक जमा कर लिये, जिसे मिलाकर फ़िल्म का कुल कलेक्शन 400 करोड़ के पार निकल चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2017 की आख़िरी फ़िल्म टाइगर ज़िंदा है क्रिसमस के मौक़े पर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आयी थी। फ़िल्म ने उम्मीद के मुताबिक़ रफ़्तार पकड़ी और पहले दिन से ही दिखा दिया कि ये साल टाइगर के ही नाम रहेगा। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 4 जनवरी तक टाइगर ज़िंदा है जहां 291.55 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं ओवरसीज़ में फ़िल्म ने 110.67 करोड़ जमा कर लिये हैं। यानि कुल मिलाकर सलमान की ये फ़िल्म 402.22 करोड़ घरेलू और ओवरसीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर 4 जनवरी तक जमा कर चुकी है। 

    यह भी पढ़ें: अगर ना होते ये सीक्वल्स तो 2017 में डूब जाती बॉलीवुड की नैया

    इसमें अब कोई शक़ नहीं रहा कि टाइगर ज़िंदा है साल 2017 में रिलीज़ होने वाली सबसे कामयाब फ़िल्म बन चुकी है। अब इंतज़ार इसके घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ का आंकड़ा छूने का है, जो आज यानि 6 जनवरी को संभव हो सकता है। बहरहाल, सिर्फ़ ओवरसीज़ की बात करें तो टॉप 10 फ़िल्मों में टाइगर ज़िंदा है 10वें पायदान पर आ गयी है। ख़ास बात ये है कि इस लिस्ट में पहले तीनों पायदानों पर आमिर ख़ान की फ़िल्में हैं।

    यह भी पढ़ें: टाइगर ज़िंदा है ने 3 दिन में ही तहस-नहस कर डाले कमाई के पुराने रिकॉर्ड

    टॉप 10 ओवरसीज़ फ़िल्मों की लिस्ट में सबसे ज़्यादा आमिर की 4 फ़िल्में, जबकि सलमान और शाह रुख़ ख़ान की 3-3 फ़िल्में हैं।  पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

    • 2016 में रिलीज़ हुई दंगल ने लगभग 1440 करोड़ का कलेक्शन किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान चीनी बॉक्स ऑफ़िस का है।
    • 2014 में आयी पीके ने क़रीब 299 करोड़ जमा किये थे।
    • 2012 की फ़िल्म धूम3 ने 196 करोड़ का कलेक्शन किया। 
    • 2015 में रिलीज़ हुई बजरंगी भाईजान ने 183 करोड़ जमा किये थे।
    • 2015 की फ़िल्म दिलवाले ने 168 करोड़ का कलेक्शन किया।
    • 2009 में रिलीज़ हुई 3 ईडियट्स ने 164 करोड़ ओवरसीज़ में बटोरे।
    • 2016 की सुल्तान ने 154 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
    • 2010 की फ़िल्म माय नेम इज़ ख़ान ने 145 करोड़ ओवरसीज़ में जमा किये।
    • 2013 में आयी चेन्नई एक्सप्रेस ने 122 करोड़ ओवरसीज़ बाज़ार से हासिल किये।
    • 2017 में रिलीज़ हुई टाइगर ज़िंदा है अभी तक 110.67 जमा कर चुकी है। 

    comedy show banner
    comedy show banner