Tiger Shroff के बाद अब उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने म्यूजिक वीडियो से किया डेब्यू, ग्लैमरस अंदाज ने लूटा फैंस का दिल, देखें वीडियो
फिटनेस फ्रीक कृष्णा श्रॉफ को इस म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था। यही कारण है कि उन्होंने इसे करने के लिए हां किया और इसे अपने डेब्यू के तौर पर चुना। उनके इस वीडियो को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पंसद रहे हैंं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर हीरो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा हमेशा ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कृष्णा न अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। कृष्णा की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। वहीं अब कृष्णा ने स्क्रीन डेब्यू किया है। हाल ही में कृष्णा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। यहां देखें म्यूजिक वीडियो...
View this post on Instagram
कृष्णा श्रॉफ का पहला म्यूजिक वीडियो ‘किन्नी किन्नी वारी’ रिलीज हो गया है। उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस गाने में कृष्णा अकेली नहीं बल्कि उनके अलावा इसमें जन्नत जुबैर, जैमी लीवर, नगमा मिराजकर, राज शूकर और तन्वी भी नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में राशि सूद ने अपनी आवाज दी है। इसे दिलजोत मावी ने लिखा है।
फिटनेस फ्रीक कृष्णा श्रॉफ को इस म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था। यही कारण है कि उन्होंने इसे करने के लिए हां किया और इसे अपने डेब्यू के तौर पर चुना। उनके इस वीडियो को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पंसद रहे हैंं। वहीं इस पर कृष्णा की बेहद करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। दिशा ने कमेंट कर लिखा, 'वो हो.. मार ही डाला किशू।'
आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। वो इसी म्यूजिक वीडियो के फोटोशूट के दौरान की तसवीरें थीं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज नहीं बल्कि स्टाइलिश लुक देखने को मिला था। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कृष्णा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। उन्हों ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग कलर की पैंट कैरी किया हुआ है। वहीं इस ड्रेस को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए कृष्णा ने ब्लैक कलर का ही कोट भी कैरी किया है। वहीं हर तस्वीर में उनका पोज देने का स्टाइल फैंस को दीवाना बना रहा है। वहीं जहां एक तरफ फैंस उनकी इन तस्वीरों को लाइफ कर रहे हैं।