Tiger Shroff Side Flip Challenge: टाइगर श्रॉफ का चैलेंज वीडियो वायरल, जीतने पर मिलेगा एक्साइटिंग गिफ्ट
Tiger Shroff Side Flip Challenge बॉलीवुड के एक्शन और चार्मिंग स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने फैंस को मूव चैलेंज दिया है। टाइगर का मूव चैलेंज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger Shroff Side Flip Challenge: बॉलीवुड के एक्शन और चार्मिंग स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने फैंस को मूव चैलेंज दिया है। टाइगर का मूव चैलेंज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस चैलेंज को पूरा करने वाले को एक्साइटिंग गुडीज गिफ्ट किए जाएंगे। वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिप्लाई भी कर रहे हैं।
अपने शानदार एक्शन मूव्स के लिए फैंस के बीच बेहद पॉपुलर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म वॉर के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ चार्मिंग हीरो रितिक रोशन भी हैं। दोनों एक्शन स्टार को एक साथ पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया है।
टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को एसिक्स मूव्स करने का चैलेंज दिया है। ऐसिक्स मूव्स को साइड फ्लिक भी कहा जाता है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ इस मूव को करके भी दिखाते हैं। इसके अलावा वह फैंस को इसे करने का चैलेंज भी देते दिख रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में वीडियो के साथ लिखा है कि जो भी उनका चैलेंज पूरा करेगा उसे एक्साइटिंग गुडीज गिफ्ट किए जाएंगे।
टाइगर ने फैंस को चैलेंज पूरा करने के बाद वीडियो को #MoveWithTiger के साथ अपलोड करने का तरीका भी बताया है। यह चैलेंज 30 सितंबर तक चलेगा। डेडलाइन के बीच कोई भी इसमें पार्टीसिपेट कर सकता है। टाइगर के इस वीडियो चैलेंज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस बीच कुछ फैंस ने टाइगर को रिप्लाई करते हुए लिखा है कि भाई यह बहुत टफ चैलेंज है।