Move to Jagran APP

Tiger Shroff ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, मां आयशा श्रॉफ ने यूं किया रिएक्ट

अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वो अक्सर जिम में वर्कआउट के दौरान की वीडियो फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 05:10 PM (IST)
Tiger Shroff ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, मां आयशा श्रॉफ ने यूं किया रिएक्ट
Tiger Shroff shared workout video. photo source @tigerjackieshroff instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वो अक्सर जिम में वर्कआउट के वक्त की वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ जिम में एक्सरसाइज करने के बाद अपने बाइसेप्स और टाइसेप्स फ्लॉट करते दिख रहे हैं। टाइगर की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, मेहनत। अभिनेता डिनो मोरिया ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

बता दें कि टाइगर हाल में अपनी आगामी फिल्म हीरोपंती 2 के यूके शेड्यूल की शूटिंग को खत्म कर मुंबई लौटे हैं। जहां फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स को फिल्माया गया था। अहमद खान के निर्देशन में बनी रही हैं इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जारिए दोनों एक-दूसरे के साथ दूसरी बार स्क्रिन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी को करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में देखा गया था।

Tiger

बात टागइर के वर्कफ्रंट की करें तो वो हीरोपंती 2 के अलावा वो विकास बहल की फिल्म गणपत में अभिनेत्री कृति सेनन के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं बात अगर तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की करें तो वो मोहित सूरी फिल्म की एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेत्री जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ अहम किरदार दिखाई देंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.