Move to Jagran APP

Tiger Shroff ने सोशल मीडिया पर शेयर किया स्टंट वीडियो, दिशा पाटनी की बहन ने किया ये कमेंट

अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और स्टंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 04:58 PM (IST)
Tiger Shroff shared stunt video on social media. photo source @tigerjackieshroff instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और स्टंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ट्रेनर के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

इस वीडियो को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेनर उनके सामने एक बैग लेकर खड़े हैं और अभिनेता उस बैग में बैक टू बैक किक मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता गुलाबी कलर की टी-शर्ट के ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

एक्टर टाइगर श्रॉफ की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर आर्टिस्ट राकेश यादव ने कमेंट कर लिखा, लाजवाब। तो वही एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन कृष्णा पाटनी ने लिखा, पावरफुल। आलिशा सिंह, शायरा अहमद खान ने वीडियो पर फायर के इमोजी कमेंट किए हैं।

Tiger

Tiger1

इससे पहले अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो जंप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरूआत में एक्टर अपने एब्स फ्लॉट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर श्रेयस अय्यर को टैग करते हुए लिखा, ‘श्रेयस भाई ये आपके लिए है 153 सेमी. जंप।’ उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इससे पहले ये जोड़ी 'हीरोपंती' में नजर आई थी।

इसके अलावा वो ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.