8 बीएचके वाले नए घर में शिफ्ट हुए टाइगर श्रॉफ, बहन कृष्णा ने बताया पंडित ने किसको सबसे पहले दी घर में जाने की सलाह
टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ अपने नए घर की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में 8 बीएचके का मुंबई में घर खरीदा है। इस बात की जानकारी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने दी है। उनका पूरा परिवार अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ अपने नए घर की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में 8 बीएचके का मुंबई में घर खरीदा है। इस बात की जानकारी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने दी है। उनका पूरा परिवार अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है। जबकि पहले जिस घर में टाइगर श्रॉफ का परिवार रह रहा था, वह किराए पर था।
कृष्णा श्रॉफ ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने नए और पुराने दोनों घरों के बारे में बताया। कृष्णा श्रॉफ ने कहा, 'हम तीन हफ्ते पहले अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। हमें जल्दीबाजी में पूजा रखनी पड़ी जिसमें मैं, डैड, मॉम और टाइगर शामिल हो सके। यह बहुत छोटी पूजा थी। हम तेजी से सैटल हो रहे हैं और इसके हर हिस्से को प्यार कर रहे हैं।'
कृष्णा श्रॉफ ने अपने पुराने घर के बारे में बात करते हुए कहा, 'कार्टर रोड पर स्थित हमारा पुराना फ्लैट किराए पर था, यह हमारा खुद का घर है।' कृष्णा श्रॉफ ने खुलासा किया है कि उनके नए घर को उनकी मां आयशा श्रॉफ और जॉन अब्राहम के भाई ने मिलकर डिजाइन किया है। गृह प्रवेश की पूजा भी हुई और कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि घर में सबसे पहले कदम किसने रखे थे।
कृष्णा श्रॉफ ने आगे कहा है कि टाइगर श्रॉफ और उनका पूरा परिवार अपने नए घर के हर पल को एन्जॉय कर रहा है। इन सबसे ऊपर, टाइगर का परिवार उनके इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक होने पर काफी गर्व महसूस कर रहा है। नए घर में पहले किसने प्रवेश किया, इस पर कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि पूजा करने वाले पंडित की सलाह के बाद वह सबसे पहले घर में घुसी थीं।
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने अपने परिवार के लिए वेस्ट मुंबई खार में एक नया सीफेसिंग घर लिया है जिसमें अभिनेता शिफ्ट हो गए हैं। इस घर में टाइगर अपने मम्मी, पापा, मां और बहन के साथ रहेंगे। अभिनेता के इस घर में जिम, गेम रूम, स्वीमिंग पूल समेत कई सारी सुविधाएं मौजूद हैं। टाइगर के नए घर लेने से उनके पापा जैकी श्रॉफ बहुत खुश हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह घर तो टाइगर ने अपनी मां को गिफ्ट किया है वह तो बस मुसाफिर हैं जो उनके साथ चल रहे हैं।