विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Song: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा सलमान-कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का गाना 'लेके प्रभु का नाम'

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 22 Oct 2023 01:04 PM (IST)

Tiger 3 Leke Prabhu Ka Naam Song टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब सलमान खान और कटरीना ...और पढ़ें

सलमान खान और कटरीना कैफ (Photo Credit: Instagram)
सलमान खान और कटरीना कैफ (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. इस दिन रिलीज होगा 'टाइगर 3' का पहला गाना
  2. 'लेके प्रभु का नाम' की रिलीज डेट और टाइम आउट
  3. अरिजीत सिंह ने गाया है यह गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Leke Prabhu Ka Naam Song: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे हर किसी ने काफी पसंद किया।

इसके बाद लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने 'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर शेयर किया। टीजर आने के बाद से फैंस पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस गाने की रिलीज डेट सामने आ गई है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Song: कटरीना कैफ के डांस पर फिदा हुए Salman Khan, 'टाइगर 3' के पहले सॉन्ग को लेकर कही ये बात

इस दिन रिलीज होगा 'टाइगर 3' का पहला गाना

लंबे समय के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में उनका ये एक्साइटमेंट सॉन्ग आने के बाद थोड़ा कम हो सकता है। बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि उनका ये गाना कब रिलीज होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में 'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा 'टाइगर प्लस जोया = मजेदार पार्टी। लेके प्रभु का नाम गाना कल सुबह 11 बजे आएगा'। इस गाने में फैंस को अरिजीत की आवाज सुनने को मिलने वाली है। बता दें कि इस गाने से सालों बाद सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच की दुश्मनी खत्म हुई है।

दिवाली पर देखने को मिलेगा 'टाइगर 3' का तहलका

सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। ऐसे में हर कोई त्योहार मनाने के साथ-साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर टाइगर और जोया की बेहतरीन कमेस्ट्री को देखेगा।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Song Teaser Out: पहले गाने में दिखी टाइगर-जोया की केमिस्ट्री, 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर आउट