विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Throwback Thursday: 2 महीने में पूरी हो गई थी Vinod Khanna की इस फिल्म की शूटिंग, 36 साल पहले हुई थी रिलीज

Published: Tue, 03 Dec 2024 07:25 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2024 07:28 PM (IST)

70 के दशक में अभिनेता विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई थी। लंबे अरसे तक ...और पढ़ें

विनोद खन्ना की फिल्म का रोचक किस्सा (Photo Credit-Jagran)
विनोद खन्ना की फिल्म का रोचक किस्सा (Photo Credit-Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और धर्मेंद्र जैसे कलाकारों को 70 के दशक के सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इन सभी अभिनेताओं को विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने एक्टिंग के दमदार हुनर से कड़ी टक्कर दी थी। शानदार करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। 

आज थ्रोबैक थर्सडे के तौर पर हम विनोद खन्ना की एक कल्ट फिल्म से जुड़ा रोचक किस्सा लेकर आए हैं, जिसकी शूटिंग महज 2 महीने में पूरी हो गई थी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी मूवी थी।  

60 दिन में बन गई थी विनोद खन्ना की ये फिल्म

लंबी चौड़ी कद काठी और हैंडसमनेस के मामले में विनोद खन्ना का जलवा था। फिल्मों में वह अपने शानदार अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बना लेते थे। उनके करियर की सबसे बेहतरीन मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें दयावान (Dayavan) का नाम जरूर शामिल होता है। 

ये भी पढ़ें- Throwback Thursday: हफ्तों तक नहीं चली, फिर बनी ब्लॉकबस्टर, Jeetendra की फ्लॉप फिल्म का कमाल

फोटो क्रेडिट- IMDB

1988 में निर्देशक फिरोज खान (Firoz Khan) के निर्देशन में दयावान फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। विनोद के साथ फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिका को अदा किया था। मूवी की कहानी और गाने आज भी फैंस की पहली पसंद माने जाते हैं। 

फोटो क्रेडिट- IMDB

लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि दयावान की शूटिंग महज 2 महीने पूरी की गई थी। आईएमडीबी (IMDB) की रिपोर्ट के आधार पर एक शेड्यूल में दयावान को कम्प्लीट किया गया था, जिसमें केवल 60 दिनों का समय लगा और पूरी फिल्म तैयार हो गई। 

इस सीन पर मचा बवाल

दयावान में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। लेकिन मूवी में इन दोनों के बीच एक गाने में इंटीमेट सीन दिखाया गया था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि विनोद को लिपलॉक किस करना अपनी सबसे बड़ी गलती थी, जिसका उनको अब तक अफसोस होता है। 

फोटो क्रेडिट- IMDB

तमिल फिल्म का रीमेक थी दयावान

फिरोज खान ने फिल्म दयावान को बड़ी शिद्दत से बनाया था। ये फिल्म 1987 में आई तमिल मूवी नयाकान का ऑफिशियल हिंदी रीमेक था। बताया जाता है कि उस समय में फिरोज ने 10 लाख रुपये की मोटी रकम खर्च करके इस मूवी के राइट्स खरीदे थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

ये भी पढ़ें- Throwback Thursday: Suniel Shetty की शादी में शामिल हुआ था सिर्फ एक एक्टर, बुरे वक्त में मसीहा बने थे 'अन्ना'