Move to Jagran APP

सैफ अली खान, करीना और तैमूर की यह हैं Latest photos

करीना कपूर खान ने सैफ और तैमूर का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 31 Jul 2017 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2017 12:07 PM (IST)
सैफ अली खान, करीना और तैमूर की यह हैं Latest photos
सैफ अली खान, करीना और तैमूर की यह हैं Latest photos

मुंबई। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान की टीम ने पापा सैफ और बेटे तैमूर की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है जिसे देखकर आप कहेंगे सो क्यूट। 

loksabha election banner

कुछ दिन पहले पिछले हफ्ते सैफ करीना बेटे तैमूर को लेकर स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे। तीनों स्विटजरलैंड में वेकेशन एंजॉय करने के लिए गए हैं। इस दौरान जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तब सैफ और करीना के साथ तैमूर की फोटो खूब वायरल हुई थी। अब करीना ने अपने ट्विटर से एक फोटो शेयर की है जिसमें सैफ बेटे तैमूर को गोदी में लिए हुए हैं। आप भी देखिए यह फोटो जिसमें खूबसूरत वादियों के बीच पापा सैफ और बेटे तैमूर कैसे एंजॉय कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पागल औरत: ...लो अब एक एक्ट्रेस ने ही कर दिया बर्फी'ली' कृति को ट्रोल

इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, करीना के वेकेशन की ये एक्सक्लूसिव फोटो है, बेबी तैमूर के साथ पिता सैफ। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि पापा सैफ ने टक्सीडो पहना है वहीं तैमूर ब्लू कलर की ड्रेस में हैं। आपको बता दें कि, अभी सैफ करीना और तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड के स्टड में हैं। कुछ देर बाद करीना की टीम ने एक और फोटो शेयर किया जिसमें करीना भी दिखाई दे रही हैं। इसको शेयर करते हुए लिखा है परफेक्ट पिक्चर।

खैर, आइए आपको तैमूर और पापा सैफ के कुछ और फोटो भी दिखाते हैं। 

यह फोटो जो आप ऊपर देख रहे वो मुंबई एयरपोर्ट की है जब कुछ दिन पहले सैफ करीना और तैमूर संग स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे। 

इस दौरान तैमूर सैफ की गोदी में थे। सैफ और करीना के साथ तैमूर की यह अभी तक की सबसे क्यूट फोटो में से एक है।

आपको बता दें कि, तैमूर का नाम उन स्टारकिड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है जिनके फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

अब करीना द्वारा शेयर किए गए फोटो के बाद यह कहा जा सकता है कि वेकेशन की और भी फोटो देखने को मिलेंगे।

बहरहाल, बताते चलें कि, अभी तक ज्यादातर तैमूर मॉम करीना की गोदी में ही दिखाई दिए थे। लेकिन कुछ दिनों से वह पापा सैफ की गोदी में दिखाई दे रहे हैं। तो यह कहा जा सकता है कि, तैमूर के साथ पापा सैफ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.