यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनम के लिए अनमोल है ये नेकलेस, इसलिए शादी के मौके पर पहनना नहीं भूलीं
आपको जान कर हैरानी होगी, लेकिन सोनम कपूर ने अपने संगीत के मौके पर वही नेकलेस पहना, जो उन्होंने कान फिल्मोंत्सव के दौरान पहना था।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनम कपूर आज आनंद आहूजा की हो गयीं और आनंद अब सोनम के हो गये। सोनम बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फैशेनिस्ता मानी जाती हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स खुद उन्हें अपना फैशन आइकॉन मानते हैं। लेकिन बात जब शादी की आती है तो अपनी जिंदगी के सबसे हसीन लम्हे के लिए हर लड़की अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अनमोल गहने जरूर इस्तेमाल करती हैं।
सोनम ने भी कुछ ऐसा ही किया है। जी हां, आपको जान कर हैरानी होगी, लेकिन सोनम कपूर ने अपने संगीत के मौके पर वही नेकलेस पहना, जो उन्होंने कान फिल्मोंत्सव के दौरान पहना था। उन्होंने इस नेकलेस को रीपीट किया है। इस नेकलेस को रिपीट करने की खास वजह भी है। वजह यह है कि सोनम कपूर अपनी मां के बेहद करीबी हैं और वह अपनी मां की साड़ियां पहनना खूब पसंद करती हैं और उनके गहने भी। मेहंदी और संगीत के रस्म के दौरान जो उन्होंने गले में चौकर स्टाइल वाला भारी नेकलेस पहन रखा था। वह उनकी मां सुनीता कपूर ने उन्हें तोहफे के रूप में दिया है। और यह सोनम की पर्सनल फेवरेट है। यही वजह है कि वह हमेशा इस नेकलेस को अपनी जेव्लेरी कलेक्शन में साथ रखती हैं। खबर यह भी है सोनम को यह नेकलेस इस कदर पसंद हैं कि वह इसे कई मौकों पर कई नए ऑउटफिट के साथ भी पहन चुकी हैं. सोनम ने अपनी पिछली बातचीत में यह बात स्वीकारी थी कि उनकी मम्मी की ऐसी कई साड़ियां हैं, जिसे वह पहनना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में बाहुबली 2 धड़ाम, चौथे दिन इतना बुरा हाल
बता दें कि सोनम की शादी से ही एक क्यूट वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आनंद और सोनम एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं और सोनम की कलीरें बार-बार आनंद की ड्रेस में फंस जा रही थी। फिर दोनों बहुत ही क्यूट तरीके से एक दूसरे के साथ इस रस्म को पूरा करते हैं. बता दें कि सिर्फ सोनम ही नहीं और भी कई अभिनेत्रियां अपनी पसंदीदा चीजें रिपीट करती रहती हैं, जैसे विद्या बालन अपनी साड़ियाँ और झूमके खूब रिपीट करती हैं।रेखा अपनी साड़ियां रिपीट करती हैं। दीपिका पादुकोण को एक साड़ी रेखा ने तोहफे में दी है और वह साड़ी उनकी पर्सनल फेवरेट बन चुकी है। वह कई मौके पर उसे रिपीट कर चुकी हैं।
