विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब AR Rahman ने लगाया म्यूजिक का तड़का, बना डाला बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना, बजट जान उड़ जाएंगे होश

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 05 May 2025 12:34 PM (IST)

बॉलीवुड के कुछ गाने समय के साथ भी दिलों में बसे रहते हैं जिन्हें लोग बार-बार सुनना पसंद करते हैं। ...और पढ़ें

7 साल पुराना बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना (Photo Credit- Youtube)
7 साल पुराना बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना (Photo Credit- Youtube)

HighLights

  1. जब पूरे फिल्म बजट में तैयार हुआ एक गाना
  2. बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से किया था हैरान
  3. आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में टॉप पर है ये गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Most Expensive Song: फिल्मों की तरह गाने भी हर किसी के दिल की पसंद होते हैं। कुछ लोग पुराने गानों के दीवाने हैं, तो कुछ को नए गाने पसंद आते हैं। लेकिन कुछ गाने अपनी धुन से ज्यादा अपने भारी-भरकम बजट के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसे गाने की, जो हिंदी सिनेमा का सबसे महंगा गाना माना जाता है। यह गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है और हर उम्र के लोग इसे सुनकर झूम उठते हैं। लेकिन इसके बजट का खुलासा आपको हैरान कर देगा।

7 साल पहले आया था यह गाना

हम बात कर रहे हैं 2018 में रिलीज हुई साइंस-फिक्शन फिल्म 2.0 के गाने एंधिरा लोगथु सुंदरिये की। इस गाने को सुपरस्टार रजनीकांत और एमी जैक्सन पर फिल्माया गया था। म्यूजिक मास्टरो ए.आर. रहमान ने दिया, जबकि सिद्धार्थ बस्रूर और शाशा तिरुपति ने इसे अपनी आवाज से सजाया। गीत मधन कार्की ने लिखे, जो रोबोट थीम के साथ पूरी तरह फिट थे। रिलीज होते ही यह गाना फैंस के बीच छा गया था।

Photo Credit- X

ये भी पढ़ें- AR Rahman के म्यूजिक टूर में Dhanush की सरप्राइज एंट्री, फिल्म का गाना सुन फैंस हुए दीवाने

विजुअल्स और म्यूजिक का जादू

एंधिरा लोगथु सुंदरिये को इतनी बारीकी से बनाया गया था कि यह गाना अपने आप में एक शानदार विजुअल अनुभव बन गया। इसके म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा गया और फैंस ने इसे खूब प्यार दिया। गाने के अनोखे ग्राफिक्स, फ्यूचरिस्टिक लुक और रहमान की जादुई धुन ने इसे एक अलग दुनिया में ले जाने वाला अनुभव बना दिया। यह गाना कई म्यूजिक चार्ट्स पर टॉप पर रहा और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर व बेस्ट प्लेबैक सिंगर जैसे कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

फिल्म के बजट में बना गाना

हैरानी की बात यह है कि इस गाने को बनाने में 20 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें एक छोटी फिल्म बन सकती है। 2.0 का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर शंकर ने किया था, जिसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन जैसे सितारे थे। 570 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया था।

Photo Credit- X

फिल्म 2.0 और इसके गाने

2.0 एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जो रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कहानी बयान करती है। रजनीकांत ने डॉ. वसीगरन और रोबोट चिट्टी का डबल रोल निभाया, जबकि अक्षय कुमार ने खतरनाक विलेन का किरदार अदा किया। फिल्म के हर सीन में टेक्नोलॉजी और विजुअल इफेक्ट्स का शानदार इस्तेमाल हुआ। एंधिरा लोगथु सुंदरिये गाना आज भी फैंस के बीच उतना ही पॉपुलर है, जितना रिलीज के समय था। यह गाना न सिर्फ सुनने में मजेदार है, बल्कि देखने में भी एक ट्रीट है।

ये भी पढ़ें- Sreeleela के हाथ लगी एक और हिंदी फिल्म, कार्तिक आर्यन के बाद इस अभिनेता संग जमेगी जोड़ी!