विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोल्ड सीन से लेकर कहानी तक खूब हुआ हंगामा, रिलीज से पहले ही बैन हुई थीं ये फिल्में, OTT पर देखें यहां

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 26 Nov 2024 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2024 08:38 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री में अब तक अनगिनत मूवी बन चुकी हैं। कुछ फिल्में थिएटर में पहुंच कर इतिहास रच देती हैं ...और पढ़ें

भारत में बैन हैं ये फिल्में Photo Credit- IMDb
भारत में बैन हैं ये फिल्में Photo Credit- IMDb

HighLights

  1. भारत में बैन की गई ये फिल्में
  2. रिलीज से पहले ही मचने लगा था बवाल
  3. अब इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं मौजूद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ban movies On OTT:  बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज की जाती हैं लेकिन इनमें से कुछ मूवीज को रिलीज होने से पहले ही सेंसर बोर्ड बैन कर देता है। ऐसी ही कुछ बोल्ड सीन या विवादित कहानी वाली फिल्में आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। आइए आपको ऐसी कुछ फिल्मों के नाम गिनाते हैं जिनकी रिलीज पर जमकर हंगामा मचा था।

1.फायर (Fire)

इस लिस्ट में पहला नाम दीपा मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'फायर' (1996) का है। जिसमें दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्तों को दिखाने की कोशिश की गई थी। ये एक मिडिल क्लास के परिवार की दो औरतों की कहानी थी जो रिश्ते में देवरानी और जेठानी होती हैं।

Photo Credit- IMDb

लेकिन एक वक्त के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म कई बोल्ड सीन्स दिखाएं गए हैं जिसको देखते हुए कई संगठनों से इसका विरोध किया था। बवाल मचने के बाद इस पर बैन लगा दिया गया आप फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Emmy Awards 2024 की फुल विनर लिस्ट देखें यहां, The Night Manager से लेकर जानिए कौन बना बेस्ट एक्टर?

2.वाटर (Water)

साल 2005 की फिल्म 'वाटर' की कहानी एक विधवा की जिंदगी पर आधारित थी। उस अपने बच्चे की परवरिश के लिए कई तरह के काम करने पड़ते हैं।

Photo Credit- IMDb

फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इसका काफी विरोध किया जाने लगा था। फिल्म में जॉन अब्राहम ने भी काम किया था। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

3.एंग्री इंडियन गॉडेसेस (Angry Indian Goddesses)

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ को थिएटर में पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया था। मूवी 7 महिलाओं पर आधारित थी जिनकी अपनी अलग कहानी होती है। ये फिल्म भी यूट्यूब पर मौजूद है।

Photo Credit- IMDb

4.लव(Loev)

फायर की तरह ही लव की कहानी भी समलैंगिकता पर आधारित थी जिसे साल 2015 में बनाया गया था। इसे कभी थिएटर में रिलीज होने का मौका नहीं मिला। गे कपल की कहानी पर फिल्माए गए कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी जिसके बाद ये बैन हो गई। यूट्यूब पर ये फिल्म स्ट्रीम हो रही है।

5.परजानिया(Parzania)

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘परजानिया’ एक पारसी परिवार की कहानी को दिखाता है। वो परिवार अपने बेटे को ढूंढने की कोशिश करता है जो 2002 में गोधरा ट्रेन हादसे के बाद भड़के दंगों में गायब हो गया था।  आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

6.अनफ्रीडम(Unfreedom)

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनफ्रीडम’ भी समलैंगिकता के सब्जेक्ट पर बेस्ड थी। फिल्म में कई बोल्ड सीन फिल्माए गए थे जिसे सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया था। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- 'टेंशन उन्हें होनी चाहिए', Pushpa 2 से क्लैश पर एक्टर सिद्धार्थ ने डंके की चोट पर दिया बयान