Move to Jagran APP

सुष्मिता और प्रियंका सिर्फ़ ब्यूटी क्वीन नहीं, इस मामले में भी हैं एक जैसी

मलायका और अर्जुन के बीच दोस्ती की रिलेशनशिप काफ़ी पुरानी है। जब तक मलायका अरबाज़ ख़ान की बीवी रहीं, अर्जुन से उन्होंने एक दूरी बनाकर रखी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 04:43 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 01:43 PM (IST)
सुष्मिता और प्रियंका सिर्फ़ ब्यूटी क्वीन नहीं, इस मामले में भी हैं एक जैसी
सुष्मिता और प्रियंका सिर्फ़ ब्यूटी क्वीन नहीं, इस मामले में भी हैं एक जैसी

मुंबई। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की ख़बरों के बीच अब मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप भी सुर्ख़ियों में छायी हुई है। अब तो चर्चा यह होने लगी है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

loksabha election banner

मलायका और अर्जुन के बीच दोस्ती की रिलेशनशिप काफ़ी पुरानी है। जब तक मलायका अरबाज़ ख़ान की बीवी रहीं, अर्जुन से उन्होंने एक दूरी बनाकर रखी थी। सार्वजनिक रूप से दोनों एक साथ दिखने से बचते रहे। मगर, अरबाज़ से तलाक़ के बाद मलायका और अर्जुन की पब्लिक एपीयरेंस बढ़ गयी हैं। हाल ही में दोनों को कुछ मौक़ों पर साथ देखा गया है। 

मलायका और अर्जुन की नज़दीकियों के साथ उनकी उम्र का फ़ासला भी चर्चा में है। मलायका ने हाल ही में 45 साल का पड़ाव पार किया है, जबकि अर्जुन अभी 33 साल के ही हैं। कुछ ऐसा ही केस प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन मंगेतर निक जोनस का भी है। प्रियंका 36 साल की हैं तो निक अभी 25 के ही हैं। इन दोनों की शादी दिसम्बर में होने वाली है। बॉलीवुड में और भी एक्ट्रेसेज़ ऐसी हैं, जिन्होंने अपने जीवन साथी के रूप में कई साल छोटे शख़्स का चुना है। 

 

एक और जोड़ी इन दिनों बी-टाउन में काफ़ी सुर्ख़ियां बटोर रही है। यह हैं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन और सुपर मॉडल रोहमन शॉल। कुछ वक़्त से सुष्मिता सेन के इंस्टाग्राम एकाउंट और पब्लिक एपीयरेंस से दोनों की रिलेशनशिप का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। दिलचस्प पहलू यह है कि सुष्मिता और रोहमन की उम्रों में बीच लगभग 15 साल का फ़ासला बताया जाता है। सुष्मिता 19 नवंबर को 43 की हो गयी हैं, जबकि रोहमन 27 के। दोनों की अगले साल शादी करने की ख़बरें आ रही हैं।

2016 में उर्मिला मातोंडकर ने बिज़नेसमैन और मॉडल मोहसिन अख़्तर मीर के साथ शादी की। इन दोनों के बीच भी 10 साल का फ़र्क है। शादी के वक़्त उर्मिला की उम्र क़रीब 42 साल थी। मोहसिन उस समय क़रीब 32 के थे।

 

नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से शादी की। अंगद, नेहा से 3 साल छोटे हैं। नेहा 38 की हैं और अंगद 35 साल के हैं। नेहा ने 18 नवंबर की सुबह एक बेटी को जन्म दिया है।

 

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच ऐसे ही कपल हैं। अभिषेक, ऐश से 3 साल छोटे हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों की बेटी आराध्य है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था।

 

बिपाशा बसु ने 10 साल तक जॉन अब्राहम को डेट करने के बाद 2016 में 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। दोनों ने एलोन फ़िल्म में साथ काम किया था और इसी दौरान उनके बीच नज़दीकियां बढ़ी थीं। बिपाशा, करण से 3 साल बड़ी हैं।

सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू ने 2015 में शादी की। सोहा 39 की हैं तो कुणाल 35 के हैं। दोनों के बेटी इनाया है, जो अभी 10 महीने की है। कुणाल और सोहा शादी से पहले लम्बे अर्से तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे।

 

कॉरियोग्राफर से एक्टर और डायरेक्टर बनीं फराह ख़ान ने फ़िल्म एडिटर शिरीष कुंदर से शादी की है। शिरीष फ़राह से 8 साल छोटे हैं। इनके तीन बच्चे हैं, जो एक साथ हुए थे। बेटे का नाम ज़ार है और दोनों बेटियों के नाम दिवा और अन्या हैं। 

हिंदी सिनेमा की लीजेंडरी अदाकारा रहीं नर्गिस ने 1958 में सुनील दत्त से शादी की थी। शादी के वक़्त नर्गिस 29 साल की थीं, जबकि सुनील दत्त 23 साल के ही थे। सुनील दत्त ने 1957 की फ़िल्म मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान सेट पर हुए एक हादसे में नर्गिस की जान बचाई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नर्गिस और सुनील दत्त के तीन संतानें हुईं। जाने-माने एक्टर संजय दत्त ने उनकी एक्टिंग की विरासत संभाली तो बेटी प्रिया दत्त ने पिता की राजनीतिक विरासत की ज़िम्मेदारी ले ली, वहीं नम्रता दत्त इन दोनों ही क्षेत्रों से दूर हैं।

अलग हो चुकी हैं ये जोड़ियां

अर्जुन रामपाल अब अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं। इनकी शादी 1998 में हुई थी। मॉडल रहीं मेहर, अर्जुन से 2 साल बड़ी हैं। दोनों के दो बेटियां हैं।

फरहान अख़्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी से शादी की थी। 2016 में फरहान और अधूना का तलाक़ हो चुका है। अधूना 51 साल की हैं, जबकि 44 साल के हैं। फरहान ने साल 2000 में तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अधूना से शादी की थी। फरहान और अधूना की पहली मुलाक़ात उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म दिल चाहता है की शूटिंग के दौरान हुई थी, जो 2001 में रिलीज़ हुई। अधूना ने इस फ़िल्म में हेयरस्टाइलिस्ट के तौर पर काम किया था। इनकी शाक्या और अकीरा दो बेटियां हैं।

अमृता सिंह फरवरी में 60 साल की हो चुकी हैं। 1991 में जब उन्होंने सैफ़ अली ख़ान से शादी की थी, तो सैफ़ महज़ 21 साल के थे, जबकि अमृता 31 साल की हो चुकी थीं। 2004 में यह दोनों अलग हो चुके हैं। सैफ़ और अमृता के एक बेटी सारा अली ख़ान और बेटा इब्राहिम अली ख़ान है। सारा रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.