Move to Jagran APP

Box Office पर इन 5 Small Budget फ़िल्मों ने किया बड़ा धमाका, उम्मीद से ज़्यादा कमाकर हुईं सुपर हिट

5 Small Budget Films Declared Super Hit साल 2019 की दूसरी सबसे बड़ी सफलता उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक है। विक्की कौशल अभिनीत फ़िल्म 11 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 11:09 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 03:34 PM (IST)
Box Office पर इन 5 Small Budget फ़िल्मों ने किया बड़ा धमाका, उम्मीद से ज़्यादा कमाकर हुईं सुपर हिट
Box Office पर इन 5 Small Budget फ़िल्मों ने किया बड़ा धमाका, उम्मीद से ज़्यादा कमाकर हुईं सुपर हिट

नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 के पहले हाफ़ में कुछ ऐसी फ़िल्में रिलीज़ हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी का इतिहास रच दिया। सीमित बजट में बनने के बावजूद दर्शकों ने इन्हें इतना पसंद किया कि फ़िल्म हिट और सुपर हिट हो गयीं। ऐसी 5 फ़िल्मों का ज़िक्र हम यहां कर रहे हैं।

loksabha election banner

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द ताशकंद फाइल्स बेहद कम बजट में बनी फ़िल्म है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के रहस्य पर बनी इस फ़िल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पंकज त्रिपाठी,श्वेता प्रसाद बसु और मंदिरा बेदी ने प्रमुख किरदार निभाये थे। 12 अप्रैल को आयी फ़िल्म ने सिर्फ़ 40 लाख की ओपनिंग ली थी, मगर माउथ पब्लिसिटी के ज़रिए फ़िल्म 16.75 करोड़ कमाने में कामयाब रही। बजट को देखते ट्रेड ने द ताशकंद फाइल्स को सुपर हिट माना।

आयुष्मान खुराना अभिनीत अनुभव सिन्हा की फ़िल्म आर्टिकल 15 ने भी अपनी कमाई से चौंकाया है। यह अंदाज़ा पहले से ही था कि फ़िल्म का कंटेंट अच्छा होगा और बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी कमाई ने इस साबित भी किया। समानता के अधिकार को परिभाषित करने वाले आर्टिकल 15 पर आधारित फ़िल्म 12 जुलाई को रिलीज़ हुई थी और 5.02 करोड़ की ओपनिंग ली। फ़िल्म अब तक 63 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में है। इस कलेक्शन के साथ ट्रेड इसे सुपर हिट मान रहा है।

शाह रुख़ ख़ान निर्मित बदला में यूं तो अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं, मगर इसका बजट अधिक नहीं था। 8 मार्च को आयी सुजॉय घोष निर्देशित यह फ़िल्म एक स्पेनिश फ़िल्म का रीमेक थी। सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म ने पहले 5.94 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 88 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया। इतने कलेक्शन के साथ फ़िल्म को सुपर हिट माना गया।

कार्तिक आर्यन और कृति सनोन की रोमांटिक कॉमेडी लुका छुपी भी इस साल की कम बजट वाली सुपर हिट फ़िल्मों में शामिल है। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फ़िल्म पहली मार्च को रिलीज़ हुई थी और 8 करोड़ की ओपनिंग इसे मिली। फ़िल्म ने 94 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफ़िस पर कमाये। 

साल 2019 की दूसरी सबसे बड़ी सफलता उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक है। विक्की कौशल अभिनीत फ़िल्म 11 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। आदित्य धर ने फ़िल्म का निर्देशन किया। भारतीय फौज की सर्जीकल स्ट्राइक पर बनी यह पहली फ़िल्म है। फ़िल्म 8 करोड़ की ओपनिंग लेकर 244 करोड़ तक पहुंची, जो इसकी सफलता की कहानी बयां कर रहा है। उरी इस साल की पहली सुपर हिट फ़िल्म है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.