Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने कमाई को लेकर कहा, 'ओवरवर्क लेकिन अंडरपेड हूं'

Priyanka Chopra Says She Is Overworked But Underpaid प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज़ पिंक फिल्म क्रिटिक्स के अलावा दर्शकों को भी पसंद आ रही हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 01:03 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 02:06 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने कमाई को लेकर कहा, 'ओवरवर्क लेकिन अंडरपेड हूं'
प्रियंका चोपड़ा ने कमाई को लेकर कहा, 'ओवरवर्क लेकिन अंडरपेड हूं'

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का प्रचार किया। हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर उठाए गए कुछ सवालों के जवाब दिए। वह खुद की व्याख्या हैशटैग के माध्यम से करते हुए कहा कि उनके लिए 'ओवरवर्क लेकिन अंडरपेड' एकदम सही हैशटैग है। प्रियंका चोपड़ा रोल्स रॉयस की मालकिन हैंl

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा अपने काम को लेकर न्यूयॉर्क और मुंबई के बीच आते जाते रहती है। इस बीच फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' फिल्म क्रिटिक्स के अलावा दर्शकों को भी पसंद आई हैं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ की अहम भूमिकाएं हैं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत में हुए NBA इंडिया 2019 की भी ब्रांड अम्बेसडर रहीl उन्हें भारत और अमेरिकी रिश्तों के कारण पहली बार हुए NBA खेलों की ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया थाl प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड गायक निक जोनास से पिछले वर्ष शादी कर ली थींl निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से उम्र में छोटे हैंl निक जोनास ने भी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में भाग लिया थाl फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl

प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकी शो और फिल्मों में काम कर रही हैl उन्होंने वहां शो क्वांटिको किया थाl जो ठीक-ठाक चला थाl प्रियंका चोपड़ा भूतपूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैंl उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया हैंl वह अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैंl

शादी के समय वह सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम करने वाली थी लेकिन शादी के लिए उन्होंने सलमान खान की फिल्म को भी ना कह दिया थाl

 

View this post on Instagram

On Set from quantico priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Fan page💍❤ (@cartan47) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.