The Kapil Sharma Show: जैकी श्रॉफ को लेकर पद्मिनी कोल्हापुरी ने खोला राज, कहा सेट पर करते थे फ्लर्ट, वीडियो वायरल
कपिल शर्मा का फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में एक्टर जैकी श्रॉफ का एक राज खुलकर सामने आया है। जैकी को लेकर हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत एक्ट्रसे पद्मिनी कोल्हापुरी एक राज खोेलती नजर आईं हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कपिल शर्मा का फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के तमाम सेलिब्रिटी शिरकत करते है। शो में मस्ती मजाक के बीच स्टार्स अपनी निजी जिंदगी की बातों का भी खुलासा करते हैं। अक्सर इस शो पर स्टार्स अपने साथ दूसरे स्टार्स के भी राज खोलते नजर आते हैं। इस बीच अब एक्टर जैकी श्रॉफ का एक राज खुलकर सामने आया है। जैकी को लेकर हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी एक राज खोेलती नजर आईं हैं।
View this post on Instagram
'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लो नजर आएंगी। आने वाले शो का एक प्रोमो वीडियो सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरी से पूछते हैं कि फिल्मों में कौन-सा हीरो सबसे ज्यादा फ्लर्ट करता है।
इस सवाल के जवाब पद्मिनी कोल्हापुरी ने झट से एक्टर जैकी श्रॉफ का नाम लिया। उन्होंने कहा कि सेट पर जैकी सबके साथ फ्लर्ट करते थे। वहीं, बाद में शो में कृष्णा अभिषेक, जैकी श्रॉफ के गेटअप में एंट्री मारते हैं। उन्हें देखकर पद्मिनी देखती रह जाती हैं।
वीडियो में आप सुन सकते हैं कि कृष्णा कहते हैं, 'मुझे लाइफ में सिर्फ दो चीजें पसंद हैं एक तीन पत्ती का सेवपुरी और दूसरी फिल्मों में पद्मिनी कोल्हापुरी।' ये सुनते ही वहां मौजूद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जैकी की फिल्म का गाना 'तेरा नाम लिया तुझे यादा किया...' चल रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किस्से होंगे लाजवाब और खूब एंटरटेन होंगे आप, जब आएंगी इस बार की स्पेशल गेस्ट पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लो।' बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।