Move to Jagran APP

The Big Picture के प्रतियोगी की कहानी सुन भावुक हुए रणवीर सिंह, देखें वायरल वीडियो

The Big Picture रणवीर सिंह अपनी भावनाओं को रोकने का पूरा प्रयास करते हैंl हालांकि अंत में वह रो देते हैंl इसके बाद वह अभय के परिवार से वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ते हैंl उनके आंखों में आंसू होते हैंl वह उनके संघर्ष की सराहना करते हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 07:12 AM (IST)
द बिग पिक्चर शो में अधिकतम प्राइज मनी 5 करोड़ रुपए है।

नई दिल्ली, जेएनएनl द बिग पिक्चर के सेट पर अभिनेता और होस्ट रणवीर सिंह एक प्रतियोगी की कहानी सुनकर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बह निकले हैंl रणवीर सिंह का शो द बिग पिक्चर्स कलर्स टीवी पर आता हैl वह इस शो के माध्यम से टीवी पर डेब्यू कर रहे हैंl अपने हालिया एपिसोड में रणवीर सिंह को भावुक होते हुए देखा जा सकता हैl रणवीर सिंह अभय सिंह नामक प्रतियोगियों को स्वागत करते हैंl इसमें वह खुलासा करते है कि जब वह 7 वर्ष के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया थाl

loksabha election banner

अभय सिंह रणवीर सिंह से कहते है, 'जब मैं कक्षा 7 में थाl तब मेरे पिताजी का देहांत हो गया थाl मुझे समझ में नहीं आता था कि क्या हो रहा हैl तब तक मुझे मौत क्या होती है, यह समझ में नहीं आता थाl मैं बहुत छोटा थाl मैं नहीं रोता तो भी मेरे परिवार को समझ में नहीं आताl मेरी मां ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की हैl हमारे घर में ज्यादा पैसा नहीं होता था, इसलिए मेरे सभी भाई-बहन घर में नहीं पढ़ पाएl'

रणवीर सिंह यह सुनकर अपनी भावनाओं को रोकने का पूरा प्रयास करते हैंl हालांकि अंत में वह रो देते हैंl इसके बाद वह अभय के परिवार से वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ते हैंl उनके आंखों में आंसू होते हैंl वह उनके संघर्ष की सराहना करते हैंl वहीं एक अन्य प्रोमो में रणवीर सिंह अभय सिंह के साथ मस्ती करते नजर आते हैंl वह उनकी मूछों की सराहना करते हैंl रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ अपने परिवार के बारे में भी बात करते हैंl वह कहते हैं कि 2 से 3 वर्षों में वह पिता बनना चाहेंगेl

रणवीर सिंह कहते है, 'जैसा कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अब दो-तीन साल में बच्चे भी होंगेl भाईसाहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना, मैं तो रोज उनकी बेबी फोटो देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे, बस मेरी लाइफ सेट हो जाएl' इसके बाद रणवीर सिंह ने यह भी कहा, 'मैं लिस्ट बना रहा हूं नाम की, आप माइंड नहीं करेंगे तो मैं ले लूं आपसे शौर्यl' द बिग पिक्चर फोटो पर आधारित प्रश्न और उत्तर का शो हैl इसमें अधिकतम प्राइज मनी 5 करोड़ रुपए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.