Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khushi Kapoor संग डेटिंग पर 'द आर्चीज' फेम Vedang Raina ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरा उनके साथ मजबूत बॉन्ड है'

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 08:40 PM (IST)

    Vedang Raina-Khushi Kapoor Dating द आर्चीज फेम वेदांग रैना और खुशी कपूर बेहद अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच डेटिंग की खबरें थीं जिसे वेदांग ने खारिज कर दिया है। वेदांग का कहना है कि उनका खुशी कपूर के साथ एक खास बॉन्ड है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए।

    Hero Image
    वेदांग रैना ने खुशी कपूर संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vedang Raina and Khushi Kapoor Dating: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म द आर्चीज (The Archies) से वेदांग रैना ने डेब्यू किया है। वेदांग ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। द आर्चीज के अलावा वेदांग को-स्टार खुशी कपूर (Khushi Kapoor) संग अपनी डेटिंग को लेकर भी चर्चा में रहे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशी कपूर को डेट कर रहे वेदांग रैना?

    वेदांग रैना (Vedang Raina) और खुशी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर अब खुद वेदांग ने खुशी के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। उनका कहना है कि वह खुशी को डेट नहीं कर रहे हैं। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में वेदांग ने कहा- 

    खुशी और मैं कई लेवेल्स पर एक-दूसरे के साथ कनेक्टेड हुए हैं। हमारा म्यूजिक में एक जैसा टेस्ट था। खुशी और मैं डेट नहीं कर रहे हैं। मेरा उनके साथ वाकई एक मजबूत बॉन्ड है। हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और हम कई चीजों से कनेक्टेड हैं।

    यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor ने छोटी बहन Khushi Kapoor को दी ऐसी एडवाइस, बोलीं-''नफरत के लिए रहना तैयार''

    वेदांग रैना को कैसी चाहिए पार्टनर?

    खुशी कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को खारिज करने के बाद वेदांग रैना ने कहा कि वह सिंगल हैं और बताया कि उन्हें कैसी पार्टनर चाहिए। वेदांग ने कहा- 

    मुझे ऐसी पार्टनर चाहिए जो ईमानदार, प्यारी और मेहनती हो। मैं अभी सिंगल हूं। जब सही समय आएगा तो हो सकता है कि स्थिति बदल जाए।

    वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म

    द आर्चीज में वेदांग रैना की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे बड़े स्टार किड्स के बीच वेदांग ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कहा जा रहा है कि वेदांग की इसी परफॉर्मेंस की वजह से करण जौहर ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा (Jigra) में कास्ट कर लिया है। वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ इस फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें- The Archies: सुहाना, खुशी और अगस्त्य ही नहीं, इस 'स्टार किड' ने भी जोया की फिल्म से किया डेब्यू, पहचाना क्या?