विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haanji Song OUT: भूमि पेडनेकर के साथ 'हांजी' में शहनाज गिल ने लगाई आग, 'थैंक यू फॉर कमिंग' का पहला गाना रिलीज

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 12 Sep 2023 04:41 PM (IST)

Thank You For Coming Song Haanji Release भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज ...और पढ़ें

TYFC का हांजी सॉन्ग हुआ रिलीज। Photo- Instagram
TYFC का हांजी सॉन्ग हुआ रिलीज। Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Thank You For Coming Song Haanji OUT: साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक 'थैंक यू फॉर कमिंग' की अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही की गई थी। तब से मूवी फिल्मी गलियारों में खासा चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी काफी बज रहा। अब 'थैंक यू फॉर कमिंग' का पहला गाना 'हांजी' (Haanji Song) रिलीज कर दिया गया है। 

जारी हुआ TYFC का पहला गाना

भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का पहला गाना 'हांजी' मंगलवार को जारी हुआ। भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर 'हांजी' सॉन्ग का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रैगर फेंकने का समय? हांजी।" 

यह भी पढ़ें- Thank You For Coming के जरिए पूरा होगा Anil Kapoor का ये ख्वाब, TIFF अटेंड करने के लिए एक्साइटेड हैं एक्टर

शहनाज और भूमि ने गाने में लगाई आग

Qaran द्वारा गाया और कंपोज किया गया सॉन्ग 'हांजी' पार्टी लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। पूरे गाने में हाइलाइट भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) रहीं, जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। 

चुलबुली अंदाज के लिए मशहूर शहनाज गिल ने भूमि पेडनेकर के साथ गाने में फुल ग्लैमर का तड़का लगाया और बोल्ड डांस से फैंस के होश उड़ा दिए। भूमि का भी मनमौजी अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा है। 'थैंक यू फॉर कमिंग' का ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। नो डाउट लोगों को ये खूब पसंद आ रहा है।

TIFF में होगा थैंक यू फॉर कमिंग का प्रीमियर

करण बूलानी निर्देशित 'थैंक यू फॉर कमिंग' 48वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली पहली इंडियन फीचर फिल्म है। 15 सितंबर 2023 को आयोजित फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर प्रोड्यूसर रिया कपूर-अनिल कपूर व एकता कपूर, निर्देशक करण बूलानी और फिल्म की कास्ट भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी जलवा दिखाएंगे। 

कॉमेडी ड्रामा 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Thank You For Coming Trailer: रोमांटिक लाइफ की इस समस्या से जूझ रहीं भूमि पेडनेकर, क्या मिलेगा हल?