विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thama एक्टर Ayushmann Khurrana फिल्मों में बरतते हैं ये सावधानी, कहा- 'मेरे ज्यादा फैंस बच्चे हैं'

Published: Mon, 04 Nov 2024 09:08 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक भी हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में गानों ...और पढ़ें

आयुष्मान खुराना ने बताया फिल्मों में रखते हैं किस चीज का ध्यान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आयुष्मान खुराना ने बताया फिल्मों में रखते हैं किस चीज का ध्यान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे आयुष्मान खुराना
  2. हॉरर मूवी थामा में निभाएंगे मुख्य किरदार
  3. पहली बार रश्मिका मंदाना संग जमेगी जोड़ी

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई डेस्क।  कलाकार अपने दर्शकों को सबसे अहम मानते हैं, इसलिए उनका ध्यान रखना उनके लिए बहुत मायने रखता है। अभिनेता आयुष्मान खुराना केवल अपनी फिल्मों के विषयों के साथ ही नहीं, बल्कि अपने गानों के शब्दों के साथ भी बहुत सतर्क रहते हैं। इसकी वजह वह अपने दर्शकों को मानते हैं।

शब्दों का रखते हैं खास ध्यान 

आयुष्मान खुराना कहते हैं, ‘मेरे प्रशंसकों में बच्चों की संख्या भी काफी है। शब्दों का चयन मेरे लिए काफी मायने रखता है। फिल्म का विषय जो भी हो, लेकिन उस विषय पर बात करने का एक शालीन तरीका होता है। आपके दर्शकों पर काफी कुछ निर्भर करता है कि किस उम्र के दर्शक आपकी फिल्म को देख रहे हैं। मैं अपनी कविताएं और गाने पंजाबी व हिंदी में लिखता हूं।

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana- Instagram

आयुष्मान ने आगे कहा, "कुछ और अच्छे लेखक हैं, जो शब्दों के साथ बहुत कमाल करते हैं, जैसे फिल्म ‘दम लगाके हईसा’ में ‘मोह मोह के धागे...’ गाना वरुण ग्रोवर ने लिखा था, वह बहुत ही अनोखा गाना रहा। उसमें हिंदी का प्रयोग बहुत ज्यादा किया गया था। कैलाश खेर के गानों में हिंदी अच्छी होती है।"

यह भी पढ़ें- 'विजयनगर' के लोगों का Vampire पियेगा खून, Stree 2 के बाद अब रश्मिका मंदाना बनेंगी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा?

जड़ों से खुद को जोड़े रखते हैं आयुष्मान खुराना

ड्रीम गर्ल एक्टर ने कहा, "मैं जो गाने लिखता हूं वह शुद्ध हिंदी में नहीं होते हैं। उन कविताओं और गाने में हिंदी और पंजाबी का मिश्रण होता है। मैं पंजाब से हूं, तो वहां का प्रभाव रहा है। मैंने हमेशा यही प्रयत्न किया है कि जड़ों से जितना जुड़ा रहूं, उतना बेहतर होगा। यही कारण है कि मेरे गानों में शब्द ऐसे होते हैं, जिन्हें हर कोई गा सकता है, बोल सकता है, उसे कोई झिझक नहीं होगी।"

Ayushmann Khurrana- Instagram

थामा से आयुष्मान खुराना करेंगे धमाल

आगामी दिनों में आयुष्मान हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ (Thama) में नजर आएंगे, जिसकी अनाउंसमेंट पिछले हफ्ते ही की गई है। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा स्त्री 2 और मुंज्या डायरेक्ट कर चुके अमर कौशिक ने उठाया है और निर्माण  कर रहे हैं और निर्माण दिनेश विजन कर रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), परेश रावल (Paresh Rawal) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक खूनी प्रेम कहानी की होगी। फिल्म अगले साल दीवाली के दिन रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Thama: 'स्त्री 2' के बाद 'थामा' मचाएगा खौफ का तांडव, दीवाली पर हुआ हॉरर से भरी खूनी प्रेम कहानी का एलान