Move to Jagran APP

'Teri Mitti Female Version' : परिणीति की आवाज सुन Priyanka Chopra ने किया ये इमोश्नल पोस्ट

Teri Mitti Female Version release केसरी फिल्म का फेमस सॉन्ग तेरी मिट्टी का फिमेल वर्जन रिलीज हुआ है। जिसमें परिणीति चोपड़ा ने अपनी आवाज दी है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 03:26 PM (IST)
'Teri Mitti Female Version' : परिणीति की आवाज सुन Priyanka Chopra ने किया ये इमोश्नल पोस्ट
'Teri Mitti Female Version' : परिणीति की आवाज सुन Priyanka Chopra ने किया ये इमोश्नल पोस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ना सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि अच्छी सिंगर भी हैं। 2017 में उन्होंने ‘प्यारी बिंदु’ फिल्म का गाना ‘माना की हम यार नहीं’ गाया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब उन्होंने हाल ही रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘केसरी’ (Kesari) के एक गाने का फीमेल वर्जन गाया है जो रिलीज होते ही छा गया है।

loksabha election banner

मार्च में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ (Teri Mitti) लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। मनोज मुंतशिर ने इस गाने को इतनी खूबसूरती से लिखा है कि अगर आप एक बार ये गाना सुन लेंगे तो इसके बोल तुरंत आपकी जुबान पर चढ़ जाएंगे। गाने की पॉपुलेरिटी देखते हुए अब इसका फीमले वर्जन भी रिलीज किया गया है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म की लीड एक्टर रहीं परिणीति चोपड़ा ने गाया है।

परिणीति ने ये गाना इतनी खूबसूरती से गाया है कि आप भी इसको सुनते हुए खो जाएंगे। रिलीज होते ही इस गाने की हर तरफ चर्चा हो रही है। फैंस को भी गाने का फीमेल वर्जन काफी पसंद आ रहा है। गाने को सुनने को बाद परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी उनपर जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया ‘मुझे तुम्हारे ऊपर फक्र है बेबी…’।

इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी इस गाने का लिंक शेयर किया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने परिणीति का सपोर्ट किया हो या उनकी तारीफ की हो। दोनों बहनों की बॉन्डिंग कितनी अच्छी है ये बात सभी लोग जानते हैं। परिणीति भी अक्सर प्रियंका की तारीफ करती नजर आती हैं।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.