विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TBMAUJ: शाहिद कपूर ने किया खुलासा, बताया- क्यों रोमांटिक फिल्मों से बना रखी थी दूरी

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 19 Jan 2024 09:02 AM (IST)

शाहिद कपूर बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अभी तक कई हिट फिल्मों में काम कर अपनी ...और पढ़ें

रोमांटिक फिल्मों से क्यों बनाई दूरी (Photo Credit: Instagram)
रोमांटिक फिल्मों से क्यों बनाई दूरी (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग 2 साल के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। बीते दिन 18 जनवरी को उनकी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ऐसे में इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन मुंबई में किया गया, जहां इसकी कास्ट और अन्य लोग मौजूद रहे।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, शाहिद ने इस बात का खुलासा किया कि किस चीज ने उन्हें रोमांटिक फिल्मों से दूर रखा। चलिए जानते हैं क्यों शाहिद लंबे समय तक रोमांटिक फिल्मों से दूर रहे।

यह भी पढ़ें: 'मेरी सारी फ्लॉप ब्लॉकबस्टर बन जाएं,' Shahid Kapoor ने अलादीन का चिराग के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

सही स्क्रिप्ट तैयार करना मुश्किल

शाहिद कपूर ने पहले 'इश्क विश्क', 'जब वी मेट', 'किस्मत कनेक्शन' और 'विवाह' जैसी फिल्मों में अपनी रोमांटिक वाली छवि बनाई। इसके बाद उन्होंने 'फर्जी' और 'ब्लडी डैडी' जैसी फिल्मों में एक अलग में किरदार निभा कर अपनी इस रोमांटिक छवि को बदल दिया। अब वह फिर सालों बाद 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के साथ रोमांटिक किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

न्यूज 18 के साथ बातचीत में इस बारे में शाहिद ने शेयर किया कि रोमांटिक प्रेम कहानी के लिए सही स्क्रिप्ट तैयार करना उनके लिए मुश्किल है। शाहिद ने कहा, 'मैं एक महीने में 10 स्क्रिप्ट सुनता हूं और लोग नहीं जानते कि आप दूसरों से इतना कुछ सुनते हैं। लोग मुझसे कहते हैं और पिक्चर करो, लेकिन ऐसी स्क्रिप्ट ढूंढना बहुत मुश्किल है, जो दर्शकों को कुछ नया दे सके। मुझे लगता है कि लव स्टोरी सबसे कठिन शैली है'।

कबीर सिंह को लेकर क्या बोले शाहिद

शाहिद ने आगे कहा कि उन्हें कबीर सिंह जितनी रोमांचक और अलग कहानियां नहीं मिलीं। जब मैंने कबीर सिंह की, तो वह किरदार मेरे लिए नया था। पूरी यात्रा, जिस तरह से पूरा रिश्ता था, वह चौंकाने वाला था, लेकिन यह नया था। उसके बाद मैंने लव स्टोरी की दुनिया में इतना रोमांचक कुछ भी नहीं सुना और फिर यह फिल्म सामने आई।

कृति संग रोमांस करेंगे शाहिद

शाहिद कपूर अब अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। पहली बार दोनों स्टार्स किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। यह मूवी 9 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon Video: जमीन पर गिरने से बाल-बाल बचीं कृति सेनन, एक्ट्रेस का ऊप्स मोमेंट वीडियो हुआ वायरल