विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tere Naam में 'राधे भैया' बनने वाला था Salman Khan का जिगरी यार, क्यों सुपरस्टार ने ठुकरा दी थी कल्ट मूवी?

Published: Fri, 27 Feb 2026 10:04 AM (IST)

फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) दो दशक बाद सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई है। इसमें सलमान खान ने राधे भैया का किरदार निभाया था, लेकिन वह पहली पसंद नहीं थे।

फिर सिनेमाघरों में आई तेरे नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

फिर सिनेमाघरों में आई तेरे नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेरे नाम (Tere Naam) दो दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में सलमान खान ने राधे भैया की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीतने के साथ-साथ रुलाया भी था। मगर क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म पहले उनके जिगरी यार को ऑफर की गई थी।

जब सलमान खान (Salman Khan) के जिगरी यार ने फिल्म ठुकराई तो एक और एक्टर को भी फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा था। दो सितारों के फिल्म से इनकार के बाद आखिर में सल्लू मियां को अप्रोच किया गया और वह झट से मान गए। फिर जो उन्होंने बड़े पर्दे पर कमाल किया, उसका असर दो दशक बाद भी देखने को मिलता है।

सलमान का जिगरी यार था पहली पसंद?

तेरे नाम के लिए जो स्टार पहली पसंद था, वो सलमान खान के जिगरी यार रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि संजू बाबा उर्फ संजय दत्त (Sanjay Dutt) हैं। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी तेरे नाम मूवी के लिए पहले संजय को अप्रोच किया गया था।

Sanjay Dutt

इस स्टार को भी किया गया था अप्रोच

कहा जाता है कि संजय दत्त ही तेरे नाम के लिए पहली पसंद थे लेकिन किसी कारण उन्होंने यह फिल्म करने से इनकार कर दिया था। वहीं, संजय के बाद इस रोल के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) से बातचीत हुई, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी। जब दोनों सुपरस्टार्स ने फिल्म ठुकराई, तब सलमान ने फिल्म को करने के लिए हामी भरी। 

Tere naam

यह भी पढ़ें- अनुराग कश्यप की एक्शन थ्रिलर में Salman Khan की हुई एंट्री, कभी डायरेक्टर को 'तेरे नाम' से किया था बाहर

फिर सिनेमाघरों में आई तेरे नाम

तेरे नाम सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्म साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ-साथ क्रिटिक्स-दर्शकों के प्यार ने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक बना दिया। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में भूमिका चावला नजर आई थीं। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

 

यह भी पढ़ें- इस OTT पर फ्री में मौजूद है Tere Naam, 23 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है सलमान की फिल्म