Move to Jagran APP

Kapoor Family में जल्द बजने वाली है शहनाई! रणबीर-आलिया नहीं बल्कि ये कपल करने जा रहा है शादी, जानें पूरी डिटेल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर कई बार खबरें भी सामने आईं लेकिन वो सब महज अफवाह भर थी। वहीं अब लगता है कि इस लवबर्ड्स के फैंस को अभी और भी इंतजार करना होगा।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 03:12 PM (IST)
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor with kapoor family

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स इस साल उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर कई बार खबरें भी सामने आईं लेकिन वो सब महज अफवाह भर थी। वहीं अब लगता है कि इस लवबर्ड्स के फैंस को अभी और भी इंतजार करना होगा। लेकिन कपूर फैमिली में जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। कपूर फैमिली में जल्द ही कोई दूल्हा बनने जा रहा है। हम रणबीर की नहीं बल्कि उनके कजिन आदर जैन की बात कर रहे हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Ever thine, ever mine, ever ours! Happy Birthday to my favourite person @aadarjain 🖤

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on

बीटाउन के लवबर्ड्स आदर जैन और तारा सुतार‍िया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि आदर जैन जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तारा सुतार‍िया संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर काफी गंभीर हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं अब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया है। हलांकि शादी की इस खबर पर दोनों फिलहाल किसी की ओर से कोई ऑफिश‍ियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

Many afternoons ago! ☀️🦋🌸

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on

तारा सुतारिया और आदर जैन अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं तारा को उनके फैमिली फंक्शंस में भी साथ देखा जाता है। यही नहीं ये लवबर्ड्स एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। 

तारा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ​एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपली लेस्टेट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं तारा, आदर जैन के साथ कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में तारा सुतारिया ने एक इंटरव्यू के दौरान  आदर जैन के साथ लिंकअप की खबरों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो यह बहुत प्राइवेट होता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.