विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tara Sutaria- Aadar Jain: पेरिस से तारा और आदर ने शेयर की धमाकेदार फोटो, तस्वीरें देख फैंस बोले- 'मेरी जान'

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 06:42 PM (IST)

Tara Sutaria- Aadar Jain Photos इंडस्ट्री के न्यू लव बर्ड्स तारा सुतारिया और आदर जैन की लव स्टोरी किसी से ...और पढ़ें

Symbolic Image of Tara Sutaria and Aadar Jain
Symbolic Image of Tara Sutaria and Aadar Jain

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों फिल्मों से दूर पेरिस में अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने पेरिस हॉलिडे की फोटो शेयर की है, जो फैंस के लिए उनकी खूबसूरती का पारा चढ़ा रही है। सीढ़ियों पर बैठी तारा एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं, जिसे देख उनके फैंस 'पेरिस बेबी', 'सुंदरी' और न जाने क्या-क्या ब्यूटिफुल कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, बॉयफ्रेंड आदर जैन भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी अपनी कूल फोटो शेयर की है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इससे पहले तारा ने आदर जैन और फ्रेंड लेखा आडवाणी के साथ पेरिस से ही कुछ और तस्वीरें भी शेयर की थीं।   

तारा और आदर की फोटो की फैंस कर रहे तारीफ

तारा सुतारिया इन दिनों फिल्मों से दूर पेरिस में अपनी निजी जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें ग्रीन कार्गो जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक बूट्स पहने हैं। दोनों ही फोटो में तारा क्लासी और एलीगेंट लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

वेकेशन से एक तस्वीर आदर जैन ने भी इंस्टा पर शेयर किया है। जो फोटो उन्होंने शेयर की है, उसमें वह ब्लैक पैंट, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जैकेट में नजर आ रहे हैं। दोनों की फोटो को उनके-उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

ऐसे शुरू हुई आदर और तारा की लव स्टोरी

आदर जैन, बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली (कपूर खानदान) से बिलॉन्ग करते हैं। वह रीमा और मनोज जैन के बेटे और राज कपूर के नाती हैं। आदर जैन का फिल्मी करियर बहुत बड़ा नहीं है। उन्होंने 2017 में यश राज बैनर तले 'कैदी बैंड' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म 'हेलो चार्ली' में देखा गया था। तारा और आदर को डेट किए हुए दो साल से ऊपर हो गया।

साल 2020 में तारा ने एक पोस्ट के जरिये आदर के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। तारा और आदर को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Richa Chadha Ali Fazal Wedding Card: रिचा और अली ने शादी के कार्ड को माचिस की डब्बी से दिया अनोखा ट्विस्ट