लगेगा सस्पेंस, हॉरर और रोमांस का तड़का... Ragini 3 लेकर आ रही हैं तमन्ना भाटिया; 2027 में दस्तक देगी फिल्म
तमन्ना भाटिया ने अपनी आगामी हॉरर एंटरटेनर फिल्म 'रागिनी 3' की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।

अब पर्दे पर डराने आ रही हैं तमन्ना भाटिया!
HighLights
तमन्ना भाटिया ने 'रागिनी 3' की शूटिंग लंदन में शुरू की
फिल्म में हॉरर, सस्पेंस और रोमांस का तड़का मिलेगा
बालाजी मोशन पिक्चर्स की 'रागिनी 3' 2027 में रिलीज होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लगी हैं। एक तरफ जहां तमन्ना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वन में दिखने वाली हैं तो वहीं दूसरी ओर तमन्ना ने अपनी एक और आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस फिल्म का नाम है रागिनी 3।
शुरू हुई 'रागिनी 3' की शूटिंग
जी हां, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपनी आने वाली डेट नाइट हॉरर एंटरटेनर फिल्म रागिनी 3 (Ragini 3) की शूटिंग शुरू कर दी है। जाहिर है फिल्म में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) रागिनी का किरदार निभाएंगी और तमन्ना ने फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया है। तमन्ना भाटिया ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है। तमन्ना फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ पोज देती दिख रही हैं। अलग-अलग किरदारों को निभा चुकीं तमन्ना इस फिल्म से भी दर्शकों को सरप्राइज करेंगीं। मेकर्स के मुताबिक, रागिनी के किरदार के लिए उनकी पहली पसंद तमन्ना ही थीं।
कब आएगी फिल्म?
शशांक घोष के निर्देशन में बन रही रागिनी 3 मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी को एक नए लेवल पर लेकर जाएगी। हॉरर, रोमांस और कई टर्न्स एंड ट्विस्ट के साथ फिल्म पर्दे पर दिखेगी, जिसमें बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। रागिनी 3 में सस्पेंस और रोमांच को भी बरकरार रहेगा।
-1784193378091.jpeg)
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविज़न है, के बैनर तले बन रही रागिनी 3 बड़े पर्दे पर 2027 में में रिलीज होगी। हालांकि अभी फिल्म में और कौन-कौन से एक्टर्स ने नजर आएंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि, रागिनी 3 के अलावा तमन्ना के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिसमें उनकी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वन का नाम शामिल है। बीते दिनों ही फिल्म का पोस्टर भी सामने आया था। फिल्म में एतिहासिक के साथ सस्पेंस और हॉरर का भी तड़का लगेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।