करीना कपूर खान ने 'हैलोवीन लुक' देखते हुए शेयर किया तैमूर का फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने परिवार के साथ राजस्थान ट्रिप को एंजॉय कर रही हैं अब उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने परिवार के साथ राजस्थान ट्रिप को एंजॉय कर रही हैं। साथ ही वो अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान दिख रहे हैं।
इस फोटो में तैमूर स्विमिंग के किनारे बैठे हुई नजर आ रहे हैं और उनके आगे एक ड्रिंक्स का ग्लास भी रखा हुआ है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर स्विमिंग पूल में एंजॉय करने के बाद किनारे पर बैठ कर पोज दे रहे हैं। फोटो में तैमूर गोर से एक ओर देखते हुए दिख रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर करीना ने कैप्शन लिखा, ‘पूल के किनारे चिल करते हुए हर किसी के हैलोवीन लुक को देखते हुए।’
View this post on Instagram
करीना द्वारा शेयर की तैमूर की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर की फोटो शेयर किया था, जिसमें वो एक चबूतरे पर बैठ हुए हैं। इस फोटो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरी लाइफ के प्यार के साथ।
आपको बता दें कि पश्चिमी मान्यताओं के अनुसार 31 अक्टूबर की रात को हैलोवीन कहा जाता है। दंतकथाओं के अनुसार इस रात को मृतक अपनी क्रब से बाहर आते हैं।
बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब ये फिल्म अगले साल 2022 में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन रिलीज होगी।