Taimur Ali Khan Viral Video: क्यूट अंदाज़ में तैमूर ने लगाया मंगल मूर्ति मोरया का जयकारा
हाल ही में करीना कपूर और सैफ के नवाबज़ादे तैमूर अली खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे जोर-जोर से गणपति बप्पा का जयकारा लगा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के स्टार किड त्यौहारों के सीज़न में एक अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें तैमूर क्यूट अंदाज़ में बप्पा के जयकारे लगा रहे हैं।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गणेश उत्सव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका पूरा परिवार एक साथ नज़र आ रहा है। इस खास मौके पर पूरे परिवार ने साथ में लंच भी किया था।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant Viral Video: अब पति के साथ यूके में रहेंगी राखी सावंत? वीडियो में बताई सच्चाई
इस फैमिली फोटो में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, तैमूर अली खान, बबीता कपूर, कियान राज कपूर, अरमान जैन, करण जौहर की मां हीरु जौहर और बच्चे यश और रुही भी मौजूद हैं। ट्रडीशनल लुक में सभी काफी खूबसूरत नज़र आ रहे हैं।
करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टारकिड तैमूर अली खान की एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें वे अरमान जैन के ऊपर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर पूरे जोश के साथ 'मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारे लगा रहे हैं। इस खास मौके पर तैमूर ने सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा है, जिसमें वे हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रहे हैं।
#ganpatibappamoriya🙏🏼 #family❤️ @therealarmaanjain @anissamalhotra @rimosky #ourboys
गणपति दर्शन करने पहुंचे नन्हे मेहमानों की एक तस्वीर भी करिश्मा ने अपनी स्टोरी सेक्शन में शेयर की है, जिसमें करीना और सैफ के नवाबजादे करण जौहर की बेटी के साथ हाथ जोड़ कर बैठे हुए हैं।
करिश्मा कपूर इन तस्वीरों में ऑफ वाइट रंग का अनारकली सूट पहनी हुई हैं, वहीं करीना कपूर आसमानी रंग का सूट पहने हुए नज़र आ रही हैं।
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले तैमूर अली खान लंदन में सैफ अली खान और करीना के साथ समय बिता रहे थे। करीना कपूर वहां अपनी आगामी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रही थीं।