Taimur Ali Khan ने पैपराजी का अभिवादन करते हुए कही ये बात, वीडियो देख पिघला फैंस का दिल
अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपनी एक्टिविटी और क्यूटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी पिता के साथ कार में बैठकर जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपनी एक्टिविटी और क्यूटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अक्सर अपने माता-पिता के साथ घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। उनकी एक झलक के लिए पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके फोटोज कुछ ही मिनटों में वायरल होने लगते हैं।
इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता सैफ अली खान के साथ कार में बैठकर जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो की शुरूआत में अभिनेता सैफ अली खान अपने घर से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद तैमूर और इनाया खेमू गाड़ी की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं तैमूर पैपराजी को देखने के बाद ‘क्या मैं जा सकता हूं’ बोलते हुए एक शख्स के साथ कार में जाकर बैठ जाते हैं। वीडियो में तैमूर आसमानी कलर की टी- शर्ट और ब्लू कलर के शॉर्ट्स में कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में इनाया खेमू और तैमूर दोनों ही बेहद क्यूट दिख रहे हैं। वीडियो को पैपराजी फोटोग्रफर विरल भयानी ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं बात अगर सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो जल्दी ही हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ के अलावा अभिनेता अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म को 17 सितंबर 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने आखिरी बार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज तंडाव में देखा गया था, जिसको लेकर उन्हें भारी विरोध का समना करना पड़ा था।