Move to Jagran APP

बहुत दिनों बाद दिखे नन्हें तैमूर, मॉम करीना की गोद में यूं आये नज़र, देखें तस्वीरें

करीना लगातार अपने बेटे के साथ वक्त गुजारती रही हैं और शूटिंग के अलावा कई बार तैमूर के साथ छुट्टियों पर भी जाती रही हैं!

By Hirendra JEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 08:31 AM (IST)
बहुत दिनों बाद दिखे नन्हें तैमूर, मॉम करीना की गोद में यूं आये नज़र, देखें तस्वीरें
बहुत दिनों बाद दिखे नन्हें तैमूर, मॉम करीना की गोद में यूं आये नज़र, देखें तस्वीरें

मुंबई। इस बात में शायद ही किसी को संदेह हो कि सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के लाड़ले बेटे तैमूर अली ख़ान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। तैमूर की एक तस्वीर आती है और सोशल मीडिया पर वाइरल हो जाती है। नन्हें तैमूर के क्यूटनेस की तो बात होती ही है कई बार उनको लेकर चुटकुले भी सुनने को मिलते रहते हैं। ज़ाहिर है यह तैमूर की लोकप्रियता ही है कि वो हमेशा चर्चा में रहते हैं।

loksabha election banner

तैमूर को लेकर लेटेस्ट अपडेट यह है कि अबसे कुछ देर पहले करीना कपूर ख़ान मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। फोटोग्राफरों ने जब उनके गोद में तैमूर को देखा तो वो तस्वीरें खीचने से खुद को रोक नहीं सके। इन तस्वीरों में आप एक बार फिर से तैमूर की क्यूटनेस देख सकते हैं। कहते हैं बचपन हम सबके जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है। इस उम्र में न दुनिया की समझ होती है और न ही कोई फिक्र! ज़ाहिर है तैमूर को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं होगा कि वो कितने पॉपुलर हैं।

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर को छोड़ 'धड़क' स्पेशल स्क्रीनिंग में जाह्नवी संग दिखा पूरा परिवार, देखें तस्वीरें

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं मॉम करीना की गोद में तैमूर कितने खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों करिश्मा कपूर का बर्थडे था। उस दौरान करिश्मा लंदन में थीं। वहीं उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था और लंदन से आई उनकी बर्थडे की तस्वीरों में तैमूर भी नज़र आये थे। बहरहाल, अब तैमूर इंडिया में हैं और एक बार फिर से सुर्ख़ियों में भी आ गए हैं।

तैमूर को लेकर मिल रहे मीडिया अटेंशन की बाबत सैफ़ अली ख़ान से लेकर सोहा अली ख़ान तक अपनी राय रख चुके हैं। सैफ़ के मुताबिक जहां एक तरफ उन्होंने यह स्वीकार कर लिया है कि लोकप्रिय स्टार किड होने की वजह से आप हमेशा कैमरे की नज़र में रहते हैं तो वहीं सोहा का मानना है कि इतने मीडिया अटेंशन की वजह से तैमूर का बचपन प्रभावित हो सकता है। उनके साथ एक सामान्य बच्चे की तरह ही पेश आना चाहिए! लेकिन, फैंस के बारे में एक बड़ी सच्चाई यह भी है कि वो अपने फेवरेट स्टार्स से संबंधित हर बात जानना चाहते हैं। इसलिए भी तैमूर जो कि एक चर्चित स्टार किड्स हैं उनको लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: सभी स्टार डॉटर्स पर भारी पड़ रही हैं सारा अली ख़ान, योग क्लास से आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें

इस बीच बताते चले कि तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ख़ान ने लगभग दो साल का ब्रेक लिया था और हाल ही में उन्होंने 'वीरे दी वेडिंग' फ़िल्म से बड़े पर्दे पर वापसीकी है। यह फ़िल्म एक हिट भी साबित हुई। लेकिन, इन सबके बीच करीना लगातार अपने बेटे के साथ वक्त गुजारती रही हैं और शूटिंग के अलावा कई बार तैमूर के साथ छुट्टियों पर भी जाती रही हैं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.