Move to Jagran APP

बुधवार को तैमूर का पहला Happy Birthday, पटौदी पैलेस में ऐसे इतरा रहे हैं नन्हें नवाब

तैमूर का बर्थडे तो मनाया जरूर जाएगा लेकिन शायद अब ये बहुत भव्य न हो क्योंकि हाल ही में शशि कपूर का निधन हुआ है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 05:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 12:04 PM (IST)
बुधवार को तैमूर का पहला Happy Birthday, पटौदी पैलेस में ऐसे इतरा रहे हैं नन्हें नवाब

मुंबई। वो अभी एक साल के भी नहीं हुए हैं और चर्चे इतने, जितने ग्लैमर की दुनिया में वर्षों तक जूते घिसने के बाद भी बहुतों को नसीब नहीं होते। कहते हैं सारा खेल इनकी क्यूटनेस का है। नाम तो सुना ही होगा - तैमूर सैफ अली खान पटौदी।

loksabha election banner

सैफ और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर इस 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। जन्म के कुछ घंटों बाद से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बने तैमूर के पहले जन्मदिन दिन को लेकर परिवार उत्साहित है। पटौदी परिवार भी और कपूर खानदान। ऐसा पहले से ही माना जा रहा था कि सोशल मीडिया सहित सभी के लाडले तैमूर का बर्थडे बिना धूमधाम के तो मनाया ही नहीं जा सकता। लेकिन शायद अब ये बहुत भव्य न हो क्योंकि हाल ही में शशि कपूर का निधन हुआ है। वो कपूर परिवार में सबके बड़े आदरणीय थे और सैफ़-करीना उनके पसंदीदा भी थे। लेकिन फिर भी तैमूर का बर्थडे तो मनेगा। 

घरेलू आयोजन पटौदी पैलेस में होगा, जिसके लिए शनिवार शाम सैफ और करीना नन्हें नवाब को बाहों की सवारी में लेकर पैलेस पहुंचे। जन्म के 257 दिन बाद पहली बार तैमूर अपनी दादी के साथ पटौदी पैलेस गए थे लेकिन बार उनके लिए माहौल कुछ अलग ही है। बताया जाता है कि पटौदी पैलेस में फरीदाबाद गोल्फ कोर्स से दो घोड़े मंगवाए गए हैं। अब क्या पापा के साथ तैमूर की भी हॉर्स-राइड होगी या नहीं ये तो बर्थडे तक पता चल ही जाएगा। 

पिछले दिनों तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने कहा था कि पूरे परिवार के लिए वो स्पेशल मोमेंट होगा। सब एक्साइटेड हैं। बर्थडे के दिन कोई बड़ी पार्टी का तो प्लान नहीं है लेकिन पूरी फ़ैमिली एक साथ जन्मदिन के जश्न में शरीक होगी। हाल ही में मम्मी करीना ने भी कहा था कि तैमूर का यह पहला बर्थ डे परिवार के लोगों के साथ होगा। कपूर परिवार के कई लोग पटौदी पैलेस पहुंच गए हैं। और तैमूर ने पापा संग घुड़सवारी भी कर ली है। 

यह भी पढ़ें:सैफ अली खान को 16 साल बाद मिला इनका साथ, कभी दिल में रहते थे

 

पिछले करीब दस महीनों में तैमूर अली खान के हर पल की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। घर में झूला झूलने से पहली फॉरेन ट्रिप तक तैमूर हर जगह कैमरे में कैद हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.