तैमूर अली खान ने मम्मी करीना के साथ ऐसे मनाई दिवाली, दिखी फुलझड़ियों के लिए दीवानगी
हाल ही में तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें तैमूर दोनों हाथों में फुलझड़ी के पैकेट लिए पोज़ कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नवाबज़ादे तैमूर अली खान हर दिन अपनी क्यूट हरकतों के चलते वायरल हो जाते हैं। शायद यही वजह है कि तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। दिवाली के खास मौके को नवाबज़ादे तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ एंजॉय कर रहे हैं, ऐसे में उनका एक क्यूट वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पटाखों के लिए उनकी दीवानगी देखने को मिल रही है।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें तैमूर दिवाली लुक में नज़र आ रहे हैं। ये लुक तैमूर ने अपनी मासी करिश्मा कपूर से मिलने के लिए अपनाया था। तैमूर ने दिवाली के दिन सफेद बेस में पिक प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ते के साथ सफेद पैजामा और पिंक सैंडल पहने हुए हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पहले तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ गा़ड़ी से उतरते हैं, करीना उनसे आगे आ जाती हैं लेकिन तैमूर लगातार अपनी कार में कुछ ढ़ूंढते हुए दिख रहे हैं। जब तैमूर आगे आते हैं तो दिखता है कि उनके दोनों हाथ फुलझड़ियों के पैकेट से भरे हुए थे। इस वीडियो में तैमूर क्यूट अंदाज़ में पैकेट थामे हुए कुछ चिल्लाते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद तैमूर मीडिया को अपने बेहतरीन पोज़ देते भी दिखे।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर काजोल की बेटी Nysa Devgan का दिखा ओवर मेकअप, लोगों ने ऐसे उड़ाया मज़ाक
तैमूर के साथ पेयर करते हुए करीना कपूर ने भी लाइट पिंक कलर का चिकनकारी किया हुआ सूट पहना हुआ है। इस सूट के साथ करीना ने ऑफ वाइट रंग की चुनरी ली है गोल्डन सैंडल, बैंगल, बिंदी और भरी हुई मांग में करीना काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
इसके अलावा भी हाल ही में सारा अली खान ने करीना कपूर के घर की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें करीना कपूर, सैफ अली खान, इब्राहिम खान, सारा और तैमूर साथ नज़र आ रहे हैं। दिवाली के इस खास मौके पर शेयर की गई सारा अली खान की फैमिली फोटो फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही है।
(photo Credit- Viral Bhayani- Instagram)