Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tabu की बहन सिनेमा की रही थी बड़ी सुपरस्टार, गुमनामी के साये में अब करती हैं ये काम

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 12:22 PM (IST)

    Tabu Sister तब्बू हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि उनकी बड़ी बहन फरहा नाज (Farha Naaz) उनसे भी बड़ी बॉलीवुड सुपरस्टार थीं। निजी जिंदगी की उथल-पुथल के बाद अब नाज गुमनामी के साये में गुम हैं।

    Hero Image
    पॉपुलर एक्ट्रेस फरहा नाज कहां हैं (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Where is Actress Farha Naaz: सिनेमा जगत के कई फिल्म सितारे ऐसे रहे हैं, जो एक समय पर फिल्मी दुनिया में राज किया करते थे, लेकिन वक्त के साथ-साथ अब कहीं न कहीं गुमनामी का साये में खोकर रह गए हैं। इस मामले में आज अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन और 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस फरहा नाज के बारे में चर्चा की जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौजूदा समय में फरहा कहां और एक्टिंग की दुनिया से दूर क्या कर रही हैं। इतना ही नहीं उनका लुक पहले से कितना बदल गया है। आइए इन सब बिंदुओं पर इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

    कहां गुम हैं फरहा नाज?

    फरहा नाज ने सिनेमा जगत में जोरदार एंट्री मारकर हर किसी को अपनी बेबाक खूबसूरती और कमाल की एक्टिंग से दीवाना बना लिया था। निर्देशक यश चोपड़ा की मूवी फसाले से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं फरहा ने 80 के दशक में बैक टू बैक मूवीज करके अपनी पहचान बनाई। 

    यह भी पढ़ें- Guru Dutt की पोतियां भी दादा की तरह बॉलीवुड में दिखा रहीं अपना जलवा, एक हैं सुपरहिट वेब सीरीज का हिस्सा

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    लेकिन 2005 में आई शिखर मूवी के बाद से वह बॉलीवुड से गायब हैं और अब बतौर एक्ट्रेस नहीं नजर आती हैं। गौर किया जाए उनके मौजूदा हालतों की तरफ तो फराह अब अपने दूसरे पति और फिल्म निर्माता सुमित सहगल संग मुंबई में रहती हैं।

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    वह उनके साथ काम में हाथ बंटाती है। इतना ही नहीं साउथ फिल्मों को हिंदी में डब करने के काम भी फरहा नाज बखूबी करती हैं। तस्वीर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि अब उनका लुक कितना बदल गया है।

    निजी जिंदगी रही चर्चा में 

    एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फरहा नाज की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही थी। दरअसल 1996 में फराह ने पहली शादी अभिनेता विंदू दारा सिंह के साथ रचाई थी, जो महज 6 साल तक चली।

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    इसके बाद 2003 में उन्होंने सुमित सहगल को अपना जीवनसाथी बना लिया था। माना जाता है कि पहली शादी के दौरान ही फरहा और सुमित की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और इसी के चलते विंदू संग उनका तलाक हुआ था। 

    फरहा नाज की पॉपुलर मूवीज 

    बतौर अभिनेत्री फरहा नाज का फिल्मी करियर काफी सफल रहा और उन्होंने 1984 से लेकर 2005 तक लगातार फिल्मी दुनिया में काम किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई साउथ फिल्मों में भी काम किया। फरहा की प्रमुख मूवीज इस प्रकार हैं- 

    • फासले

    • नसीब अपना अपना

    • मरते दम तक

    • इमानदार

    • यतीम 

    • घर घर की कहानी

    • मजबूर 

    • जीने दो

    • लहू के दो रंग

    • हचचल 

    • शिखर

    यह भी पढ़ें- Mumtaz के दामाद पर लगा है फ्लॉप एक्टर का कलंक, 27 साल के करियर में बॉक्स ऑफिस पर दे पाया है सिर्फ 3 हिट